फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: नहर से उठाकर लाए मोर्टार का गोला, पीतल निकालने के लिए हथौड़ा मारते ही हुआ विस्फोट, मची चीख-पुकार

Thu, 09 May 2024 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Blast in Scrap Shop Youths Pickup Mortar shell from canal and Iths explosion Know Reason
कबाड़ी की दुकान में धमाका - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के रायपुर के किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में गुरुवार शाम जोरदार धमाका हो गया। धमाके से दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी समेत आठ लोग घायल हो गए। कबाड़ बीनने वाले कुछ युवक मोर्टार के गोले को फायरिंग रेंज के पास नहर से उठाकर लाए थे।



मोर्टार के गोले में बाहर से दिख रहे पीतल को निकालने के चक्कर में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गोला लंबे समय से नहर के पानी में पड़ा था। ऐसे में धमाका कम तीव्रता से हुआ। माना जा रहा है कि गोला अगर ताजा होता तो धमाका अधिक तीव्रता से होता और इससे आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं।

Dehradun: राजधानी में बड़ा हादसा, कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, आठ लोग घायल, एक गंभीर

Dehradun Blast in Scrap Shop Youths Pickup Mortar shell from canal and Iths explosion Know Reason
कबाड़ी की दुकान में धमाके के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मालदेवता में सेना की फायरिंग रेंज है। रेंज में सेना हर रोज विभिन्न तरह के हथियारों से अभ्यास करती है। मोर्टार से भी गोले दागने का अभ्यास होता है। लेकिन, कुछ मोर्टार के गोले आंशिक रूप से फायर होकर कुछ दूरी पर जाकर गिरते हैं। सेना ज्यादातर सामान और शेल को उठाकर ले जाती है, लेकिन कुछ वहीं छूट जाते हैं।

Dehradun Blast in Scrap Shop Youths Pickup Mortar shell from canal and Iths explosion Know Reason
देहरादून में बम धमाका - फोटो : अमर उजाला

यहां पास में ही एक नहर भी बहती है। इस नहर में भी इस तरह के मोर्टार व अन्य सामान कबाड़ बीनने वालों को मिल जाते हैं। वर्तमान में इस नहर में पानी नहीं है। ऐसे में कबाड़ बीनने वाले कुछ युवकों को जब यह गोला दिखा तो वह उसे उठाकर इस दुकान तक ले आए। यहां मोर्टार गोले की फायरिंग प्वाइंट के पास से पीतल दिख रहा था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी इस पीतल को निकालने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Blast in Scrap Shop Youths Pickup Mortar shell from canal and Iths explosion Know Reason
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

पहले उपकरणों से इसे खोलने का प्रयास किया, लेकिन बाद में इसे डिफ्यूज मानते हुए एक युवक ने इस पर हथौड़ा मार दिया। जिससे गोला फट गया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। बीते कुछ सालों में यहां पर ऐसे कई हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
Dehradun Blast in Scrap Shop Youths Pickup Mortar shell from canal and Iths explosion Know Reason
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

मालदेवता क्षेत्र के जंगलों में मार्च 2021 में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। युवक जंगल में कूड़ा बीनने के लिए गया था। वहां भी उसने इस तरह के एक विस्फोटक को हाथ में लिया तो उसमें धमाका हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तब भी जांच की और पता चला कि यह गोला भी मोर्टार का ही था। यह भी फायरिंग रेंज से ही चला हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed