सब्सक्राइब करें

राजधानी हुई 'दागदार': 14 दिन में हत्या की चौथी वारदात, बेखौफ बदमाश ऐसे दे रहे पुलिस को खुली चुनौती

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Feb 2026 10:27 PM IST
सार

Dehradun Crime News: हाल ही में देहरादून के चर्चित दूल्हा बाजारह में एक युवक ने युवती के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। वहीं, आज कारोबारी की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun crime News Fourth murder in 14 days unafraid criminals openly challenged the police
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महज 14 दिन के भीतर चौथी हत्या ने दहशत बढ़ा दी है। देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी।



आरोपी सलाखों के पीछे है, इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर रिकाॅर्ड समय में हत्यारोपी आकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। 31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर में प्रीति रावत (30) की उनके लिव-इन पार्टनर सुरेश गुप्ता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपी ने संपत्ति बेचने के बाद घर न मिलने और शादी से जुड़ी अनबन के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 18 वर्षीय छात्रा का शव 29 जनवरी की रात ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिला था। अब तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अर्जुन हत्याकांड: आरोपी ने तसल्ली से सिगरेट पीकर किया इंतजार; फिर कारोबारी के सीने में मारी गोली, हुआ फरार

Trending Videos
Dehradun crime News Fourth murder in 14 days unafraid criminals openly challenged the police
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, आज डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित तिब्बती मार्केट के बाहर हुई वारदात ने देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun crime News Fourth murder in 14 days unafraid criminals openly challenged the police
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हर सुबह की तरह बाजार में चहल-पहल शुरू ही हुई थी। तिब्बती मार्केट के गेट नंबर तीन, चार और पांच के पास कुछ दुकानें खुलने लगीं थीं। इसी समय गेट नंबर सात और आठ के बीच फल खरीदकर कार में बैठने जा रहे कारोबारी अर्जुन को गोली मार दी गई।

Dehradun crime News Fourth murder in 14 days unafraid criminals openly challenged the police
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेखौफ बदमाश स्कूटी पर सवार थे और वारदात को अंजाम देकर उसी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डालनवाला थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Dehradun crime News Fourth murder in 14 days unafraid criminals openly challenged the police
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों में भी घटना से रोष और भय का माहौल है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed