सब्सक्राइब करें

अर्जुन हत्याकांड: आरोपी ने तसल्ली से सिगरेट पीकर किया इंतजार; फिर कारोबारी के सीने में मारी गोली, हुआ फरार

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Feb 2026 10:03 PM IST
सार

Dehradun Crime News:तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी और टेनिस प्लेयर  की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत है।

विज्ञापन
Dehradun Arjun murder case accused waited patiently smoking a cigarette hen shot businessman in chest
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून में हुई अर्जुन शर्मा की हत्या करने से पहले आरोपियों ने तिब्बती मार्केट से कुछ ही दूर पहले एक दुकान पर खड़े होकर सिगरेट पी थी। इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर काफी देर से उस दुकान पर खड़े थे।

वह अर्जुन के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन जैसे ही टेनिस खेलकर बाहर निकले हमलावर सक्रिय हो गए। अर्जुन ने पहले अपनी कार में टेनिस किट रखी। इसके बाद वे फल लेने गए। वे फल लेकर लौट रहे थे तभी हमलावर आए और गोली मार दी और फरार हो गए।

देहरादून में गोलीकांड: 42 करोड़ का विवाद; बीच बाजार दिन दहाड़े कारोबारी की हत्या, मां पर भी शक, तस्वीरें

सीने में मारी गोली
बदमाशों ने सीधा निशाना साधकर अर्जुन के सीने में गोली मारी। प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से बताया जा रहा है कि मौके पर एक ही गोली चलने की आवाज आई थी। हमलावरों और अर्जुन के बीच दूरी भी बहुत ज्यादा नहीं थी। शुरुआती जांच में देसी तमंचे से गोली चलाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस विभाग के विशेषज्ञ तमाम बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रहे हैं।

Trending Videos
Dehradun Arjun murder case accused waited patiently smoking a cigarette hen shot businessman in chest
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर सास बीना शर्मा, सास के साथी कारोबारी विनोद उनियाल, विनोद की पत्नी संगीता उनियाल, एसके मैमोरियल हाॅस्पिटल के डॉ. अजय खन्ना के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Arjun murder case accused waited patiently smoking a cigarette hen shot businessman in chest
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सड़क पर बिखरे थे खून से सने अनानास के टुकड़े
अर्जुन का हत्या तिब्बती मार्केट के गेट नंबर सात और आठ के बीच हुई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के पहुंचकर जांच पूरी करने तक कटे हुए अनानास के टुकड़े खून से सने हुए पड़े थे। अर्जुन को जब गोली मारी गई उससे ठीक पहले ही उन्होंने अनानास खरीदे थे। उन्हें अनानास बेचने वाले फल विक्रेता ने बताया कि फल खरीदते वक्त अर्जुन ने मोलभाव भी किया था। कह रहे थे कि सही दाम लगा लो तुमसे रोज फल खरीदूंगा।

Dehradun Arjun murder case accused waited patiently smoking a cigarette hen shot businessman in chest
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाड़ी में रखा था किटबैग, रहे हैं टेनिस प्लेयर
टेनिस खेलने के लिए बाद अर्जुन परेड ग्राउंड से बाहर निकले थे। उनकी गाड़ी की पिछली सीट पर किटबैग रखा था। बताया जा रहा है उन्हें खेलों का काफी शौक रहा है। जिला स्तर पर हुईं प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Dehradun Arjun murder case accused waited patiently smoking a cigarette hen shot businessman in chest
देहरादून में कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुद्धा चौक की ओर से भागे बदमाश
तिब्बती मार्केट में वारदात को अंजाम देने के बाद 250 मीटर दूर बुद्धा चौक की ओर भागे थे। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो बदमाश घटना के तुरंत बाद बुद्धा चौक की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके आगे वह किस तरफ भागे इसकी जांच के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed