सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special train will run between Saharanpur and Lucknow with a halt at Roorkee railway station

Uttarakhand: सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालित होगी स्पेशल ट्रेन, रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी होगा ठहराव

संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Feb 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर से लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन संचालित होगी। ब्यास यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे सुविधा मिलेगी। रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा।

Special train will run between Saharanpur and Lucknow with a halt at Roorkee railway station
ट्रेन (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ब्यास यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे सहारनपुर और लखनऊ के मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। स्पेशल ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि फरवरी के अंत में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 फरवरी और एक मार्च को विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

Trending Videos


04551-52 सहारनपुर-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 24 फरवरी को रात 9 बजकर 30 मिनट पर सहारनपुर से रवाना होगी। रात 10ः14 पर रुड़की, 12ः55 पर मुरादाबाद, 2:19 पर बरेली, 3ः28 पर शाहजहांपुर होते हुए ट्रेन सुबह 6ः30 पर लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून अर्जुन हत्याकांड:  कत्ल की कहानी में परिवार की भी साजिशें, मां-बेटे ही हो गए थे एक दूसरे के दुश्मन

एक मार्च को रात 9 बजे लखऊ से रवाना होकर स्पेशल ट्रेन रात 12ः08 पर शाहजहांपुर, 1ः10 पर बरेली, 2ः55 पर मुरादाबाद, 5ः45 पर रुड़की और सुबह 7 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन के संचालन से ब्यास यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed