सब्सक्राइब करें

बारिश के बीच जयकारों के साथ हुआ झंडे जी का आरोहण, उमड़ा आस्था का सैलाब, तस्वीरों में अद्भुत नजारा...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Mar 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji mela 2020 Arohan Amazing Photos
झंडे जी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के ऐतिहासिक झंडे जी के आरोहण को बारिश के बीच आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भले ही पहली बार में झंडे जी का ध्वज दंड खंडित होने के कारण आरोहण संपन्न नहीं हो पाया, लेकिन दूसरी बार हुए आरोहण में श्रद्धालुओं ने दोगुनी ऊर्जा के साथ आरोहण में हिस्सा लिया। दिनभर बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु इस पवित्र रस्म के साक्षी बने। 

Trending Videos
Dehradun Jhanda ji mela 2020 Arohan Amazing Photos

झंडे जी के आरोहण में देहरादून के परमजीत सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य हासिल हुआ। परमजीत लकड़ी कारोबारी हैं। सहारनपुर चौक के समीप उनका व्यवसाय है। परमजीत के पिता ने करीब 104 साल पहले दर्शनी गिलाफ चढ़ाने की बुकिंग कराई थी, जिनका अब नंबर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji mela 2020 Arohan Amazing Photos
झंडे जी - फोटो : अमर उजाला

सुबह आठ बजे श्री गुरूराम राय दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में संगतों ने झंडेजी को उतारने की प्रक्रिया शुरू की। करीब साढ़े नौ बजे झंडे जी को दही, घी, गंगाजल, पंचामृत से स्नान कराना शुरू किया गया। सुबह 10.15 बजे से  झंडे जी को सादा गिलाफ, सनील गिलाफ चढ़ाना शुरू हुआ। 

Dehradun Jhanda ji mela 2020 Arohan Amazing Photos
झंडे जी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर 2.30 बजे महंत जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए और संगतों ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया। तीन बजे से  झंडे जी का आरोहण शुरू किया गया। सैकड़ों संगतों ने आरोहण के ऐतिहासिक क्षण में हिस्सा लिया। श्रद्धा व विधि-विधान के साथ झंडे जी का आरोहण शुरू हुआ। शाम 4.40 बजे तक झंडे जी के ध्वज दंड का हिस्सा खंडित हो गया। जिसके कारण आरोहण कार्यक्रम कुछ समय के लिए टाल दिया गया। 

विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji mela 2020 Arohan Amazing Photos
झंडे जी - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब 6 बजे दोबारा झंडे जी का आरोहण कार्यक्रम विधिवत शुरू किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने और अधिक ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। देर शाम करीब 6.30 बजे के बाद झंडे जी को स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की तालियों की गड़गड़ाहट और महाराज जी के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। आरोहण के बाद से झंडेजी का एक महीने का मेला शुरू हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed