फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलग अंदाज में दिखे धामी: सीएम ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील का खाना, देखें तस्वीरें

Fri, 15 Jul 2022 11:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: CM Pushkar singh dhami ate Food with students during centralized mid day meal kitchen inauguration photos
सीएम छात्राओं के साथ खाया खाना - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुद्धोवाला में अक्षय पात्र एकीकृत रसोई का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम कोरूवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी के साथ बैठकर भोजन किया। वहीं, सीएम ने छात्राओं को खाना परोसा भी। इस दौरान मुख्यमंत्री से बात करके छात्राएं खासी उत्साहित भी हुईं।



 विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपमाला रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का अवसर मिलने पर छात्राएं खासी उत्साहित दिखाई दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से उनकी शिक्षा, रहन-सहन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह अवसर विद्यालय के लिए गौरव की बात है। स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए इस रसोई को अक्षय पात्र फाउंडेशन, हंस फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के सहयोग से तैयार किया गया।

Dehradun news: CM Pushkar singh dhami ate Food with students during centralized mid day meal kitchen inauguration photos
छात्रा को खाना परोसते सीएम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन और हंस फाउंडेशन के सामूहिक प्रयासों से बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन की शुरुआत हुई है। इस रसोई से 120 स्कूलों के 15 हजार से अधिक बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Dehradun news: CM Pushkar singh dhami ate Food with students during centralized mid day meal kitchen inauguration photos
खाने के बारे में जानकारी लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला

आने वाले समय में इसे 500 से अधिक स्कूलों के 35 हजार से अधिक बच्चों के लिए केंद्रीकृत किचन के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों का जीवन स्वस्थ हो और उन्हें उचित पोषण के लिए सरकार हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun news: CM Pushkar singh dhami ate Food with students during centralized mid day meal kitchen inauguration photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया अक्षय पात्र एकीकृत रसोई का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि हंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल में प्रदेश में जरूरतमंदों के लिए फाउंडेशन ने मदद की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील पहुंचाने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Dehradun news: CM Pushkar singh dhami ate Food with students during centralized mid day meal kitchen inauguration photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। बच्चों ने इस दौरान अपनी जिज्ञासाओं को पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। केंद्रीकृत रसोई के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने एक छोटी बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed