फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: डेंगू से मचा हाहाकार, अस्पतालों में बेड तो छोड़िए स्ट्रेचर भी फुल, देखिए हाल...

Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dengue fever patient increase in dehradun bed and stretcher full in Hospitals
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दो हजार से पार पहुंच गई है। डेंगू की रोकथाम और इलाज की व्यवस्था को लेकर बीते तीन माह से सिर्फ दिशा निर्देशों का ही दौर चल रहा है। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं धराशायी हो चुकी हैं। 500 से अधिक बेड की क्षमता वाले दून अस्पताल में ज्यादातर बेड पर डेंगू के मरीज भर्ती हैं। 

Dengue fever patient increase in dehradun bed and stretcher full in Hospitals
- फोटो : अमर उजाला

हालात ये हैं कि अस्पतालों में बेड तो बेड अब स्ट्रेचर भी फुल हो गए हैं। ऐसे में अब मरीज के तीमारदारों में स्ट्रेचर को लेकर भी विवाद होने लगे हैं। दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में मरीज फर्श पर लेटकर इलाज कराने को मजबूर हैं। मंगलवार को दून अस्पताल में स्ट्रेचर को लेकर दो मरीजों के तीमारदारों में विवाद हो गया। 

Dengue fever patient increase in dehradun bed and stretcher full in Hospitals
- फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के ही एक स्ट्रेचर पर एक मरीज अपना हक बता रहा था तो दूसरा अपना। कुछ देर बाद वह अस्पताल के एक कर्मचारी को बुलाकर लाया तो स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को हटा दिया गया। इसी बीच उसका तीमारदार दूसरा स्ट्रेचर बाहर से लाया। हालांकि, कुछ देर बाद दून अस्पताल में एमएस का दौरा हुआ तो इन मरीजों को भी लेटने के लिए स्ट्रेचर मुहैया करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue fever patient increase in dehradun bed and stretcher full in Hospitals
- फोटो : अमर उजाला

दून अस्पताल में शुरुआत में आठ बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया था। इन बेड पर मच्छरदानी आदि की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जब डेंगू के मरीजों में वृद्धि हुई तो इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया। वर्तमान में ये सभी बेड भी फुल हैं। 

विज्ञापन
Dengue fever patient increase in dehradun bed and stretcher full in Hospitals

डेंगू के बढ़ते मरीजों के कारण अन्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में आने वाले एक्सीडेंट व अन्य क्रिटिकल लोगों के लिए पहले तो यहां स्ट्रेचर ही ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा है। अगर स्ट्रेचर मिल भी जाए तो बेड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed