{"_id":"634c11f4d0c70b51bc7f9543","slug":"dhanteras-2022-rare-coincidence-after-27-years-know-puja-and-shopping-shubh-muhurat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2022: 27 सालों बाद खास योग में मनेगा धरतेरस, इस समय करें पूजा, ये हैं खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras 2022: 27 सालों बाद खास योग में मनेगा धरतेरस, इस समय करें पूजा, ये हैं खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
इस बार धनतेरस पर तीन योग एक साथ पड़ने से ये पर्व अपने आप में खास है। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग इस पर्व के महत्व को बढ़ा रहे हैं। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से 8:50 के बीच रहेगा।
आचार्य पंडित राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। यह पर्व भगवान धनवंतरी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्तूबर को पड़ रहा है।
इसके साथ ही धनतेरस प्रदोष व्रत और हनुमान जयंती का संयोग भी एक साथ पड़ रहा है। ऐसा संयोग करीब 27 वर्षों के बाद हो रहा है। दूसरी खास बात यह है पिछले काफी समय से वक्री चल रहे शनि देव 23 अक्तूबर को मार्गी होंगे।
Trending Videos
2 of 5
धनतेरस पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसका कई राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और महालक्ष्मी की कृपा बनेगी। बताया कि धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से 8:50 के बीच का शुभ रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल और वृषभ लग्न विद्यमान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धनतेरस पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं खरीदारी का मुहूर्त सुबह 7:30 से 12:20 के बीच शुभ रहेगा। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त 1:30 बजे से तीन के मध्य रहेगा। तीसरा मुहूर्त शाम करीब 5:30 बजे से 8:50 के बीच का अच्छा रहेगा।
4 of 5
धनतेरस पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
धनतेरस पर स्थायी संपत्ति खरीदने से और स्वर्ण-चांदी व बर्तन खरीदने से मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है। साथ ही ऐसा माना जाता है इस दिन स्थायी संपत्ति खरीदने से 13 गुना वृद्धि होती है। इस दिन चांदी के बर्तनों का खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी में चंद्रमा का वास होता है।
विज्ञापन
5 of 5
धनतेरस पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस दिन बर्तनों के खरीदने की परंपरा इसलिए भी है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन लक्ष्मी कुबेर एवं धनवंतरी की एक साथ पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आरोग्यता के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।