उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे। उन्होंने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री माणा स्थित गढ़वाल स्काउट के ईस्ट कैंप पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और पूज-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
Diwali 2021: बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन