{"_id":"634aab46febfe92c9d6607d3","slug":"diwali-special-trains-two-will-run-from-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun to Diwali Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun to Diwali Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरी खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Oct 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
दीपावली पर यूपी, बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से हावड़ा और देहरादून से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए दो दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-हावड़ा दीपावली स्पेशल 20 और 27 अक्तूबर को देहरादून से संचालित की जाएगी। जबकि, देहरादून-मुजफ्फरपुर दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 और 23 अक्तूबर को होगा।
हावड़ा-देहरादून स्पेशल ट्रेन को 21 और 28 अक्तूबर को हावड़ा से दून के लिए संचालित किया जाएगा। जबकि मुजफ्फरपुर-देहरादून दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 और 24 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। जिसके चलते देहरादून से इन राज्यों को जाने वाली तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं।
स्थिति यह है कि देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस जैसी तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा तीन सौ पार कर गया है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने देहरादून से दो दीपावली स्पेशल ट्रेनों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि देहरादून से मुजफ्फरपुर के लिए संचालित ट्रेन शाम पांच बजकर 15 पर देहरादून से रवाना होगी जो हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, चकिया होते हुए दूसरे दिन शाम साढ़े छह बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मुजफ्फरपुर से देहरादून के लिए इसे रात साढ़े आठ बजे रवाना किया जाएगा जो दूसरे दिन 11 बजकर 20 पर देहरादून पहुंचेगी।
4 of 5
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
देहरादून-हावड़ा दीपावली स्पेशल ट्रेन रात साढ़े बारह बजे देहरादून से रवाना होगी जो तीसरे दिन तड़के नौ बजकर 15 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।