फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे और रफ्तार ने सड़क पर मचाया कोहराम, मसूरी रोड पर हुआ ऐसा हादसा, कांप गई देखने वालों की रूह

Mon, 10 Dec 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Dec 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
drink and drive accident in dehradun many killed
car accident - फोटो : अमर उजाला

समय: सुबह करीब 4 बजे। स्थान : साईं मंदिर, राजपुर रोड, देहरादून। सड़क के किनारे कुछ चौकीदार और अन्य लोग आग ताप रहे थे। राजपुर की ओर से आती एक कार हवा में उछली और कई बार पलटने के बाद घिसटती हुई कुछ दूरी पर जाकर रुकी। यह नजारा देख आग ताप रहे लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पलों बाद वे दहशत से बाहर आए तो कार की ओर दौड़ पड़े। कार में चार युवक और एक युवती अचेत पड़े थे।


 

drink and drive accident in dehradun many killed
car accident

युवकों को काफी चोट आई थी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि चारों युवकों ने शराब पी हुई थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय कार की स्पीड भी करीब 130 किमी प्रति घंटा के आसपास थी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अनिल कुमार (26) सिंह पुत्र चंद सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी और नीरज (20) पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट, तहसील घनसाली, टिहरी के रूप में हुई है। जबकि, रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार, ऋषभ सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार और अदिति नेगी पुत्री राज कमल निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी हादसे में घायल हुए हैं। कार सवार सभी युवा आपस में रिश्तेदार हैं।
 

drink and drive accident in dehradun many killed
car accident

जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार पिथौरागढ़ में एक निजी फर्म में सिविल इंजीनियर है। उसे रविवार को सीटेट की परीक्षा देनी थी, जिसके लिए वह शनिवार शाम देहरादून आया था। इससे पहले उन्हें मसूरी रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में जाना था। इसके लिए अनिल ने अपने रिश्तेदार की कार ली और अन्य चारों को लेकर वहां चला गया। कार्यक्रम रात दस बजे समाप्त हो गया, लेकिन वे वापस आने के बजाय रास्ते में ही रुक गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने रास्ते में मैगी प्वाइंट पर पार्टी की और वहां से सुबह करीब चार बजे घर के लिए चले। रोहित उर्फ चीनू कार चला रहा था। इसी बीच साईं मंदिर के सामने उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
drink and drive accident in dehradun many killed
car accident

पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इमरजेंसी सेवा 108 की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अनिल और नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अदिति को भर्ती कर बाकी दोनों को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने अदिति को छुट्टी दे दी, लेकिन रोहित और ऋषभ श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हैं। जिस जगह हादसा हुआ वहां कुछ चौकीदार व अन्य लोग भी दुकानों के सामने बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कई फीट उछलने के बाद दो तीन बार सड़क पर पलटी। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के मुताबिक ऐसी दुर्घटनाएं फिल्मों में ही देखी हैं। अनिल के चाचा दयाल सिंह अजबपुर में रहते हैं।
 

विज्ञापन
drink and drive accident in dehradun many killed
demo pic

पहले सभी युवक-युवतियों ने कार्यक्रम में जाने की योजना बनाई तो वाहन का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। इस पर अनिल अपने चाचा के घर पहुंचा और वहां से कार लेकर चल दिया। उस वक्त चाचा दयाल सिंह घर नहीं थे, परिजनों ने सोचा कि थोड़ी बहुत देर में आ जाएगा। लेकिन, इसके बाद अनिल की मौत की खबर आई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार नीरज यहां संतला देवी कॉलेज में बीएड का छात्र था। उसकी एक बहन है। इसके अलावा घायलों में रोहित जीआरडी पॉलिटेक्निक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। जबकि, ऋषभ और अदिति ग्रेजुएशन करने बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed