{"_id":"5b97e757867a55013a6c4453","slug":"engvind-rishabh-pant-break-dhoni-record-after-make-century-in-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धुंआधार बल्लेबाजी से इस मामले में धोनी को भी पीछे छोड़ गए ऋषभ पंत, मां की खुशी का नहीं रहा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंआधार बल्लेबाजी से इस मामले में धोनी को भी पीछे छोड़ गए ऋषभ पंत, मां की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बतौर विकेटकीपर टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके रुड़की के ऋषभ पंत के घर और मौहल्ले में खुशियों का माहौल है। स्कूल संचालित करने वाले ऋषभ की मां को बधाई देने के लिए आसपड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे। फोन पर भी लोगों ने बधाई दी।
2 of 5
ऋषभ पंत
बता दें कि, ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है। ऋषभ पंत ने इस मामले में धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। पंत ने आदिल राशिद की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। सूत्रों की मानें तो इसके साथ ही ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। जानकारी के अनुसार, इससे पहले धोनी ने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली थी।
3 of 5
ऋषभ पंत
इस खुशी के मौके पर ऋषभ पंत की मां सरोज पंत ने कहा कि उनके लिए यह सबसे बड़ी खुशी का पल है। वहीं बहन साक्षी पंत ने भी इस उपलब्धि पर अपने भाई को बधाई दी। रुड़की से सटे ढंडेरा निवासी ऋषभ पंत ने क्रिकेट जगत में नया मुकाम हासिल कर क्षेत्रवासियों की झोली में खुशियां भर दी है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पड़ोसियों में भी ऋषभ की उपलब्धियों को लेकर खासा उत्साह है। यहां रहने वाले ऋषभ के परिवार के नजदीकी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सतीश नेगी ने बताया कि जैसे ही ऋषभ ने टेस्ट मैच में शतक जड़ा तो वे तुरंत ऋषभ के घर की ओर दौड़े और उनकी मां को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : File
इस दौरान मोहल्ले के कई लोग भी उनके घर पहुंचे। साथ ही कईयों ने फोन कर इसकी बधाई दी। ऋषभ की मां सरोज पंत पास ही में न्यू मार्डन नाम से एक स्कूल भी चलाती है। उन्होंने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर उन्हें नाज है। ऋषभ ने न केवल परिवार का बल्कि राज्य और देश का नाम रोशन किया है। वहीं बहन साक्षी भी खुशियों से लबरेज हैं। मोहल्लेवासी राजन भार्गव, आनंद रावत, राजेंद्र रावत, वार्ड सदस्य बीना नेगी, प्रदीप बुड़ाकोटी, विरेंद्र बिष्ट, हेमंत बर्थवाल ने कहा कि ऋषभ पंत पर नाज है। उसकी वजह से देश में क्षेत्र का नाम रोशन हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
राज्य क्रिकेट संचालन समिति के सदस्य महिम वर्मा ने कहा कि, इससे उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों को भी प्रेरणा मिलेगी। हाल ही में रुड़की के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में महज 32 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था। यह टी-20 फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।