फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः बेकाबू कंटेनर ने चार को रौंदा, हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Tue, 28 May 2019 08:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 May 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
fast speed Container crushed Four girl in rudrapur
अमर उजाला

गदरपुर से आ रहे तेज अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से सेठी कॉलोनी निवासी दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़ फरार हो गया। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया। गुस्साए लोगों ने कंटेनर में तोड़फोड़ की और जाम लगा दिया।


 

fast speed Container crushed Four girl in rudrapur
अमर उजाला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस के मुताबिक सेठी कॉलोनी, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सकेंद्र सैनी यहां मजदूरी करता है। उसकी 18 साल की बेटी पुनीता और 25 साल की बैटी डॉली भी मजदूरी करते थे।
 

fast speed Container crushed Four girl in rudrapur
अमर उजाला

आज सुबह करीब 9:30 बजे दोनों पास में ही चल रहे एक भवन निर्माण में कॉलोनी की खुशबू और एक अन्य युवती के साथ काम पर जा रही थीं। जैसे ही वह हाईवे पार कर रहे थे तो गदरपुर से आ रहे तेज कंटेनर ने चारों को टक्कर मार दी। इससे पुनीता ओर उसकी बहन डॉली की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
fast speed Container crushed Four girl in rudrapur
अमर उजाला

जबकि खुशबू सहित दो युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद से चालक फरार है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाल कैलाश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कर दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
fast speed Container crushed Four girl in rudrapur
अमर उजाला

बाद में पुलिस ने जैसे तैसे जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाओं की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। एक साथ दो बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत के गुस्साए लोगों ने कंटेनर में तोड़फोड़ कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed