फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश पैसेंजर में भीषण आग, जलकर खाक हुई बोगी, तस्वीरें

Thu, 05 Nov 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Nov 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन

ऋषिकेश पैसेंजर में भीषण आग, जलकर खाक हुई बोगी, तस्वीरें

fire caught in passenger train coach in haridwar.

हरिद्वार में ऋषिकेश पैसेंजर की एक बोगी में आग लग गई। शटिंग स्टाफ की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

ऋषिकेश पैसेंजर में भीषण आग, जलकर खाक हुई बोगी, तस्वीरें

fire caught in passenger train coach in haridwar.

ट्रेन नौ नंबर प्लेटफार्म से सटे यार्ड लेन नंबर 15 पर खड़ी थी। इस ट्रेन में 20 कोच लगे थे। बुधवार की शाम करीब सवा पांच बजे ट्रेन को धुलाई के लिए वाशिंग लाइन ले जाया जाना था। ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह सवा आठ बजे दिल्ली जानी थी।

ऋषिकेश पैसेंजर में भीषण आग, जलकर खाक हुई बोगी, तस्वीरें

fire caught in passenger train coach in haridwar.

जैसे ट्रेन को वाशिंग लाइन ले जाने के लिए शटिंग स्टाफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें ज्वालापुर की तरफ से सातवें नंबर का कोच (नंबर एनआर 13421) के अंदर से धुआं आता दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश पैसेंजर में भीषण आग, जलकर खाक हुई बोगी, तस्वीरें

fire caught in passenger train coach in haridwar.

तुरंत इसकी सूचना रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को दी गई। रेल अधिकारियों की ओर से सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। शटिंग स्टाफ ने आग लगने वाली कोच को अन्य कोचों से अलग किया। यदि इसे अलग नहीं किया होता तो आग की चपेट में अन्य बोगियां भी आ सकती थी।

विज्ञापन

ऋषिकेश पैसेंजर में भीषण आग, जलकर खाक हुई बोगी, तस्वीरें

fire caught in passenger train coach in haridwar.

स्थानीय अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed