फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Roorkee: एक्शन में सीएम धामी, ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, तस्वीरें

Thu, 13 Jul 2023 02:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jul 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
Flood in Roorkee CM Pushkar singh Dhami inspected Villages by sitting in tractor and raft Photos
बाढ़ प्रभावित खानपुर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से हो रही बारिश के चलते रुड़की के खानपुर क्षेत्र में बुधवार को दो जगह तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खानपुर और लक्सर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान हर तरफ भरे पानी के बीच सीएम धामी ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर गांवों में पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि यहां जलभराव काफी ज्यादा हो गया है। लोगों के घरों में पानी चला गया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसका ध्यान रखा जा रहा है। पानी निकलने के बाद यहां बिजली सेवा बहाल की जाएगी। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

बारिश का कहर: उत्तराखंड में लाइफ लाइन पर लगा ब्रेक...आपदा से अब तक 18 की मौत, 1700 से ज्यादा रास्ते हुए बंद

इससे पहले उन्होंने देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम में प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। 

Flood in Roorkee CM Pushkar singh Dhami inspected Villages by sitting in tractor and raft Photos
बाढ़ प्रभावित खानपुर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रुड़की में अतिवृष्टि से शहर से लेकर देहात तक हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लक्सर और लंढौरा क्षेत्र में एक दिन पहले सोलानी नदी का तटबंध टूटने के बाद बुधवार को खानपुर के इदरीशपुर में बाण गंगा नदी पर बना तटबंध भी टूट गया।

Flood in Roorkee CM Pushkar singh Dhami inspected Villages by sitting in tractor and raft Photos
बाढ़ प्रभावित खानपुर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

साथ ही शेरपुर बेला में भी तटबंध के टूटने की आशंका दिखाई देने लगी है। वहीं रुड़की में हाईवे पर भरे पानी के बीच गाड़ियां डूबती नजर आईं। घरों और दुकानों में पानी भरने से लोग कैद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Roorkee CM Pushkar singh Dhami inspected Villages by sitting in tractor and raft Photos
बाढ़ प्रभावित खानपुर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इदरीशपुर गांव के सामने बाणगंगा नदी का तटबंध ध्वस्त हो गया। इसके चलते बाणगंगा और गंगा का बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की और फैलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Flood in Roorkee CM Pushkar singh Dhami inspected Villages by sitting in tractor and raft Photos
बाढ़ प्रभावित खानपुर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

माडाबेला गांव के ग्राम प्रधान सोहनवीर ने बताया कि तटबंध टूटने से हजारों बीघा कृषि भूमि में बाढ़ का पानी फैल गया है। धीरे-धीरे बाढ़ का पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed