फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की में गंगा ने मचाई तबाही: खानपुर में आई बाढ़, नदी में तब्दील हुए खेत, पानी में फंसी महिला को बचाया

Wed, 12 Jul 2023 02:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jul 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
Flood in Roorkee Many Villages Banganga Overflow after Heavy Rainfall photos Uttarakhand news in Hindi
रुड़की में कई गांव में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से शहर से लेकर देहात तक मुसीबत खड़ी हो गई है। जहां-तहां सड़कों से लेकर गलियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। कस्बों और देहात में कई जगह ज्यादा पानी आने से रास्ते बंद हो गए हैं। 

उत्तराखंड में दरकते पहाड़: मानसून आते ही थम गई रफ्तार, अब तक 1500 से अधिक सड़कें हुईं बंद, सात पुल क्षतिग्रस्त

उधर, खानपुर के शाहपुर गांव में गंगा ने तबाही मचा दी। नदी के उफान पर आने से गांव में बाढ़ आ गई। जिसके चलते जंगल में अपनी जमीन पर रखवाली कर रहा हरियाणा गांव का परिवार बाढ़ में फंस गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी रुकम सिंह, पुलिसकर्मी अजीत सिंह और अरविंद को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बाढ़ में फंसी महिला को बचाया। वहीं लक्सर के मोहम्मदपुर में  टूटे तटबंध से लगातार कटान जारी है। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।  

वहीं, हाईवे से लेकर संपर्क मार्ग तक दो से तीन फीट पानी भरा है। जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रुड़की लक्सर मार्ग पर भारी जलभराव होने से कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस जगह-जगह तैनात होकर कांवड़ियों को मार्ग से निकाल रही है।

Flood in Roorkee Many Villages Banganga Overflow after Heavy Rainfall photos Uttarakhand news in Hindi
रुड़की में कई गांव में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

आज बुधवार को तीसरे दिन भी सुबह से शहर में जमकर बारिश हो रही है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। कृष्णानगर, गंगोत्रीपुरम, विनीत नगर, शिवपुरम, शास्त्रीनगर, आजादनगर, पुरानी तहसील, सती मोहल्ला, ग्रीनपार्क कॉलाेनी, रामपुर चुंगी आदि इलाकों में सड़कों से लेकर लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

Flood in Roorkee Many Villages Banganga Overflow after Heavy Rainfall photos Uttarakhand news in Hindi
रुड़की में कई गांव में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

उधर, मेहवड़ मार्ग पर बाहुहेड़ी, रामपुर चुंगी, हद्दीवाला आदि जगह सड़कें पानी से लबालब हैं।वहीं, सोलानी नदी का कई बार जलस्तर बढ़ा।  सोलानी नदी में आए पानी से वहां बना अस्थायी रपटा बह गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Roorkee Many Villages Banganga Overflow after Heavy Rainfall photos Uttarakhand news in Hindi
रुड़की में कई गांव में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

सोनाली नदी पर मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के पास बना तटबंध टूट गया है। तटबंध टूटने से 24 से अधिक गांवों में बाढ़ आ असर है। सोलानी नदी पर बना 50 मीटर तक तटबंध टूट गया। तटबंध टूटने से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Flood in Roorkee Many Villages Banganga Overflow after Heavy Rainfall photos Uttarakhand news in Hindi
रुड़की में कई गांव में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

खानपुर के साथ ही सैनपुर, मलकपुर, मखियाली, राजबपुर, कुआंखेड़ा, डोसनी, नरोजपुर, लक्सर, मेन बाजार, मलकपुर, टिगरी, सेठपुर, बुक्कनपुर, रायपुर, जैतपुर, पीपली, अकौढ़ा कलां, शेखपुरी, भुरनी में भी भरा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed