फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करियर के लिए इस बेटी ने दिखाया ऐसा जज्बा कि आप भी कहेंगे वाह...

Thu, 20 Apr 2017 03:59 PM IST
गिरीश रंजन तिवारी/ अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 20 Apr 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
girl craziness for a better career
aarti - फोटो : amar ujala

करियर को लेकर संजीदा देहरादून की युवती आरती सुबह देहरादून में शादी के फेरों के बाद ससुराल न जाकर सीधे टैक्सी से नैनीताल पहुंची। यहां हाइकोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड वन की परीक्षा देकर सोमवार की शाम को हेलीकाप्टर से वापस देहरादून पहुंची तब ससुराल में गृह प्रवेश करके शादी के रिसेप्शन में शामिल हुई। इस दौरान दूल्हे ने भी दुल्हन का पूरा साथ दिया। परीक्षा के दौरान दूल्हा परीक्षा हाल के बाहर बैठा रहा।


 

girl craziness for a better career
aarti

खास बात यह रही कि वर वधू दोनों ही पक्ष आर्थिक रूप से साधारण परिवार के हैं लेकिन कैरियर के प्रति जुनून के चलते दोनों पक्षों ने अन्य मदों में कटौती करके ढाई लाख रुपये हेलीकाप्टर के खर्च के लिए जुटाए। आरती ने इसी वर्ष डीएवी कालेज से बीए किया है और उसका पति मनीष एक प्राइवेट फर्म में नेटवर्किंग का काम करता है। आरती के पिता शेर सिंह एक साधारण व्यवसायी हैं जबकि मनीष के पिता जीवन काश्तकार हैं। 
 

girl craziness for a better career
aarti

देहरादून निवासी आरती प्रजापति का विवाह रविवार को देहरादून निवासी मनीष उपाध्याय से हुआ था। सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे फेरों के बाद आरती मनीष के साथ ससुराल जाने के बजाय विवाह के ही जोड़े में नैनीताल आ गई। यहां उसने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में हाइकोर्ट के स्टेनोग्राफर ग्रेड वन पद के लिए लिखित परीक्षा दी। आरती ने बताया कि वह इससे पहले दो परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी है और यह परीक्षा इस प्रतियोगिता की अंतिम परीक्षा थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl craziness for a better career
aarti

अब तक की हाइरैंक के कारण उसे इसमें चयन की पूरी उम्मीद है। रविवार को विवाह की तिथि महीनों पहले तय थी। शादी स्थल आदि की बुकिंग हो चुकी थी, तभी परीक्षा की तिथि आ गई। विवाह या रिसेप्शन की तारीख बदलने के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह देहरादून में विदाई थी, दोपहर में नैनीताल में परीक्षा और शाम को देहरादून में रिसेप्शन था। ऐसे में पारिवारिक मित्र पत्रकार मोहम्मद ताहिर ने हेलीकाप्टर से वापसी का सुझाव दिया और इसकी पूरी व्यवस्था भी की। ताहिर स्वयं हेलीकाप्टर से सोमवार शाम आरती और मनीष को लेने यहां पहुंचे। बिड़ला विद्या मंदिर के मैदान में हेलीकाप्टर उतारा गया।
 

विज्ञापन
girl craziness for a better career
aarti

हालांकि वापसी में तकनीकी कारणों से तीन लोग साथ नहीं जा पाए तो ताहिर को यहीं रुकना पड़ा और आरती व मनीष दून को रवाना हो गए। आरती व मनीष ने बताया कि उन्होंने कैरियर की खातिर हेलीकाप्टर के ढाई लाख रुपये का खर्च वहन करने का निर्णय लिया। उधर, विवाह समारोह के लिए दूरदराज से आए मित्रों व रिश्तेदारों को भी निराश नहीं कर सकते थे और रिसेप्शन में भी पहुंचना जरूरी था अत: यह रास्ता अपनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed