{"_id":"5b967b89867a557ea65a4a1e","slug":"good-news-for-lt-teacher-about-government-job-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से नियुक्ति की राह देख रहे LT शिक्षकों के लिए खुशखबरी, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से नियुक्ति की राह देख रहे LT शिक्षकों के लिए खुशखबरी, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से नियुक्ति की बाट जोह रहे एलटी शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार करीब 1200 एलटी चयनित अभ्यर्थियों को मौजूदा शिक्षकों की पदोन्नति के बाद तैनाती मिलेगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विभागीय अधिकारियों को इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
2 of 5
arvind pandey
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कई शिक्षकों की पदोन्नति लंबित है। उनकी पदोन्नति के बाद विद्यालयों में रिक्त पदों के आंकड़े बदल जाएंगे। जिन विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं, वहां पदोन्नति के बाद रिक्त खाली पद नहीं रह जाएंगे।
3 of 5
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
वहीं, कई विद्यालय ऐसे भी होंगे जहां अभी तो पद खाली नहीं है। लेकिन पदोन्नति के बाद वहां शिक्षक नहीं रह जाएंगे। ऐसे में अभी एलटी चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती होने पर पदोन्नति के बाद रिक्त सीटों की स्थिति बदल जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की तैनाती फिलहाल नहीं की जाएगी। हालांकि इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के बाद 1200 एलटी शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Cancer
कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों का सरकार जल्द तबादला करेगी। पति-पत्नी या बच्चों की बीमारी के मामलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। सचिवालय में विभागीय बैठक लेते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इसके निर्देश दिए। शिक्षा विभाग में पिछले लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों के तबादले की मांग उठ रही है। वर्षों से दुर्गम में सेवा दे रहे कई शिक्षकों का गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद सुगम में तबादला नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं, बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे भी हैं, जिनके पति, पत्नी या बच्चों को यह गंभीर बीमारियां हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ पहुंच वाले शिक्षकों को अटैचमेंट और प्रतिनियुक्ति के नाम पर मनचाही तैनाती दी जा रही है। इसको देखते हुए सरकार ने अब कैंसर और किडनी की बीमारी के चलते डायलिसिस की आवश्यकता वाले शिक्षकों के तबादले का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि दो दिनों के भीतर ऐसे सभी शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा गया है। यह सूची तुरंत कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य बीमारियों वाले शिक्षकों का तबादला प्रभावी एक्ट के अनुसार ही किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।