फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के इस 'ऑनलाइन टीचर' को गूगल ने दिया सम्मान

Tue, 23 Feb 2016 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस 'ऑनलाइन टीचर' को गूगल ने दिया सम्मान

google honored online teacher ramesh prasad badoni.

देहरादून जिले के राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में बतौर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में तैनात रमेश प्रसाद बडोनी इन दिनों विदेशों में वर्चुअल दुनिया के माध्यम से तकनीकि शिक्षा का ज्ञान दे रहे हैं। इन्हें राष्ट्रपति सम्मान सहित गूगल और माइक्रोशॉफ्ट सम्मानित कर चुके हैं। वह भी पूरी तरह निशुल्क। स्कूल में ड्यूटी के बाद वह ऑनलाइन छात्रों के सवालों को हल कराते हैं। इसके लिए उन्होंने कई शॉर्ट टर्म कोर्स भी डिजाइन किए हैं। ये कोर्स गणित, भौतिक विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से संबंधित हैं।

उत्तराखंड के इस 'ऑनलाइन टीचर' को गूगल ने दिया सम्मान

google honored online teacher ramesh prasad badoni.

41 वर्षीय रमेश प्रसाद बडोनी ऑनलाइन इन विषयों पर आधारित प्रश्न और उनको हल करने के तरीके छात्रों को बताते हैं। उनकी दक्षता जानने के लिए ऑनलाइन टेस्ट भी लेते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से वह देश-विदेश के छात्रों को लेक्चर देते हैं। बकौल बडोनी वह बीते 13 सालों से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। आईसीटी एजूकेशन के नेशनल और स्टेट रिसोर्स पर्सन भी हैं।

उत्तराखंड के इस 'ऑनलाइन टीचर' को गूगल ने दिया सम्मान

google honored online teacher ramesh prasad badoni.

मूलरूप से टिहरी जिले के देवप्रयाग तहसील के पुजार (चंद्रबदनी) गांव निवासी बडोनी फिजिक्स के साथ ही तकनीकी ज्ञान पर आधारित कई किताबें लिख चुके हैं। वह थाइलैंड, चीन, सिंगापुर, कोलंबिया आदि देशों में वर्चुअल दुनिया के माध्यम से छात्रों को हफ्ते में एक से दो लेक्चर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस 'ऑनलाइन टीचर' को गूगल ने दिया सम्मान

google honored online teacher ramesh prasad badoni.

बडोनी आईआईटी मुंबई के लिए इनफॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर ऑनलाइन कोर्स तैयार कर चुके है। वह इन दिनों आईआईटी कानपुर और सीआईटी दिल्ली के लिए आनलाइन कोर्स तैयार करने के साथ गणित और विज्ञान के छात्रों के लिए ई-बुक तैयार कर रहे हैं। यह ई-बुक स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप में आसानी से पढ़ी जा सकेगी। साथ ही वह इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित ऐसे टूल विकसित कर रहे हैं जो विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के काम आ सकें।
यहां कर सकते हैं संपर्क: www.physicssanrakshanam.com

विज्ञापन

उत्तराखंड के इस 'ऑनलाइन टीचर' को गूगल ने दिया सम्मान

google honored online teacher ramesh prasad badoni.

रमेश प्रसाद बड़ोनी को साल 2013 में आईसीटी के क्षेत्र में अभिनव कार्य के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया था। साल 2015 में प्रदेश के शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया था। इसके अलावा 2014 में गूगल द्वारा सर्टिफाइड टीचर अवार्ड, नेशनल आईसीटी प्रेसीडेंट अवार्ड, स्टेट अवार्ड, माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन ग्रुप ऑफ टीचर अवार्ड, बेस्ट फिजिक्स टीचर अवार्ड भी मिल चुका है।
(मनीष त्रिपाठी/ अमर उजाला, विकासनगर)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed