फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harela 2022: सूखता नहीं है इस लोकपर्व पर लगाया पौधा, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जानें देवभूमि में इसके मायने

Sat, 16 Jul 2022 04:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Jul 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Harela festival in Devbhoomi: CM pushkar Singh Dhami planted saplings, BJP aims to plant five lakh saplings, See Photos
देवभूमि में हरेला पर्व का उत्सव - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में आज से हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू हो गया है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है। मान्यता है कि हरेला पर्व पर लगाया पौधा सूखता नहीं है। हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी।


प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। शनिवार को वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद सीएम धामी ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और यह कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा।  


हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। वहीं आज प्रदेशभर में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी लोग पौधरोपण कर रहे हैं। 

Harela festival in Devbhoomi: CM pushkar Singh Dhami planted saplings, BJP aims to plant five lakh saplings, See Photos
बच्चों ने किया पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण का त्योहार है। धामी ने कहा कि उनका प्रयास है कि हरेला पर्व में जन-जन की भागीदारी हो और आने वाली पीढ़ी भी इसकी भागीदार बने। हमें पौधे रोपने तक ही सीमित नहीं रहना है वरन उनके संरक्षण एवं संवर्धन भी ध्यान देना होगा। 

Harela festival in Devbhoomi: CM pushkar Singh Dhami planted saplings, BJP aims to plant five lakh saplings, See Photos
पौधरोपण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को भी सीएम ने नगरा तराई स्थित आवास पर रुद्राक्ष और आम के पौधे रोपे। सीएम ने वन एवं उद्यान विभाग से आपसी सामंजस्य से पौधरोपण और रोपे गए पौधों का संरक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने श्रावण मास की शुरुआत होने पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।




ये भी पढ़ें...Sidhu Moose Wala:  हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला पकड़ा, बेटे की करतूत देख पिता ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Harela festival in Devbhoomi: CM pushkar Singh Dhami planted saplings, BJP aims to plant five lakh saplings, See Photos
हरेला 2022 - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि दो साल बाद शुरू हो रही कांवड़ शिव भक्त यात्रा में इस बार लगभग छह करोड़ शिव भक्त देव भूमि उत्तराखंड में पहुंचेंगे। सरकार ने इनके स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा की ओर से जगह-जगह आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में करीब 60 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed