फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरेला: बारिश के बीच रही उत्तराखंड के पारंपरिक पर्व की धूम, तस्वीरों में देखें...

Mon, 16 Jul 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jul 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
harela one of the main fest of uttarakhand
harela - फोटो : amar ujala

सोमवार को राजधानी देहरादून में दिन भर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच पारंपरिक पर्व हरेला की धूम रही है। यह उत्सव राज्य के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। उत्तराखंड में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहारों में से यह एक प्रमुख त्योहार है।


 

harela one of the main fest of uttarakhand
harela

इस पर्व में दस दिन पहले घरों में पूजा स्थान में किसी पवित्र जगह पर छोटी-छोटी डलियों में मिट्टी बिछा कर सात प्रकार के बीज (गेहूं, जौ, मूंग, उड़द, भुट्टा, गहत, सरसों आदि) बोते हैं और नौ दिनों तक उसमें पानी देते हैं। 

harela one of the main fest of uttarakhand
harela
हर दिन शाम को पूजा के बाद इनकी गुड़ाई की जाती है और हरेले के दिन इनकी कटाई होती है। इस दिन नए पौधे लगाने की भी परंपरा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
harela one of the main fest of uttarakhand
harela
हरेले के दिन घर के बड़े बुज़ुर्ग या पंडित पूजा करते हैं। हरेला की कटाई करते हैं। इस दिन कई तरह के पकवान बनते हैं। हरेले के तिनकों को देवताओं को चढ़ाने के बाद घर के सभी लोगों के सिर पर या कान पर इन तिनकों को रखा जाता है और उनकी लंबी उम्र की कामना की जाती है। 
 

 
विज्ञापन
harela one of the main fest of uttarakhand
harela
सोमवार को उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में यह पारंपरिक पर्व मनाया गया। राज्य में अनेक जगह लोगों और संस्थाओं द्वारा हरेला के पावन मौके पर पौध रोपण किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed