{"_id":"635402b824cf0b01475b1c50","slug":"harish-rawat-yoga-outside-the-police-station-bjp-said-politics-does-not-shine-with-lungi-dance-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Politics: थाने के बाहर हरीश रावत का हठयोग, भाजपा ने कसा तंज, कहा- लुंगी डांस से नहीं चमकती राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Politics: थाने के बाहर हरीश रावत का हठयोग, भाजपा ने कसा तंज, कहा- लुंगी डांस से नहीं चमकती राजनीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 22 Oct 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कसा हरीश रावत पर तंज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर राजनीतिज्ञ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब पुलिस थाने के बाहर हठयोग को लेकर चर्चाओं में हैं। हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाने में हरीश रावत धोती (लुंगी) पहने एक ही जगह पर खड़े होकर वॉक करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके इस वीडियो पर प्रदेश भाजपा ने तंज किया कि लुंगी डांस से राजनीति नहीं चलती।
विवाद की वजह हरिद्वार जिले में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हैं। चुनाव के दौरान पुलिस ने कई लोगों पर मुकदमें दर्ज किए। हरीश रावत की बेटी हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत का आरोप है कि राजनीतिक साजिश के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्व झूठे मुकदमें दर्ज किये गए। वे इन मुकदमों को वापस लेने की मांग कर रही हैं।
इस मांग के समर्थन में अनुपमा के पिता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी धरने पर इस हठ के साथ बैठ गए हैं कि जब तक मुकदमें वापस नहीं होंगे, वे डटे रहेंगे। अब उनका दिन और रात पुलिस थाने के मुख्य द्वार के बाहर कट रहा है। उन्होंने वहां अपना बिस्तर लगा दिया है। सुबह उठकर वे थाने के मुख्य गेट के बाहर ही योग अभ्यास आदि कर रहे हैं। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल भी हुआ। इस वीडियो की सियासी हलकों में जमकर चर्चा हो रही है।
2 of 5
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार ने मुझे नया जीवन दिया है, तो मैं सोचता हूं कि समय आ गया है कि बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तकलीफ देने के, मैं ही अपने जीवन को अर्पित कर दूं।
3 of 5
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की परीक्षा कर लेते हैं, वो मानवीय दृष्टि से सोचते हैं या विशुद्ध तौर से राजनीतिक दृष्टि से सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हठयोग पर तंज किया कि लुंगी डांस से राजनीति नहीं चमकती। इसे उन्होंने ओछी राजनीति करार दिया। भट्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान विघ्न और बाधाएं डालने के मामले में पुलिस में मुकदमें दर्ज किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।