फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Rain: घर छोड़ अस्पताल में ली ग्रामीणों ने शरण....कई मवेशी मरे, बदरीनाथ हाईवे पर मलबे में फंसा वाहन

Sat, 28 Jun 2025 11:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:58 AM IST
सार

उत्तराखंड के चमोली जिले में तेज बारिश आफत बनकर बरस रही है। बदरीनाथ हाईवे पर बाधित होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। दूसरी तरफ गदेरा उफान पर आने के बाद ग्रामीणों ने जान बचाने के लिए पास के सरकारी अस्पताल में शरण ली।

विज्ञापन
Heavy rain in Uttarakhand vehicles stuck in debris on Badrinath Highway cattle died due to debris Chamoli rain
बदरीनाथ हाईवे पर मलबे में फंसा वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली जनपद में शुक्रवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से बाधित हो गया है। नंदानगर के समीप पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में एक यात्रा वाहन मलबे में फंस गया था, हालांकि उसमें सवार तीर्थयात्रियों को पहले ही सुरक्षित उतार लिया गया था।





बाद में वाहन को जेसीबी मशीन की मदद से मलबे से निकाल लिया गया। इस क्षेत्र में हाईवे पर आए मलबे को हटाकर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है, हालांकि टनों मलबा अब भी किनारे जमा है।

वहीं क्षेत्रपाल में हाईवे को वैकल्पिक रूप से सुचारु किया गया है। दोपहिया वाहनों की आवाजाही के बाद अब बड़े वाहनों को भी धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। वहीं, पीपलकोटी के समीप भनेरपाणी में हाईवे अभी भी बंद है और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Heavy rain in Uttarakhand vehicles stuck in debris on Badrinath Highway cattle died due to debris Chamoli rain
चमोली में बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तेज बारिश की सबसे बड़ी मार थिरपाक गांव की अनुसूचित जाति बस्ती पर पड़ी, जहां मध्य रात्रि करीब एक बजे नौलाकलाना गदेरा उफान पर आ गया।

Heavy rain in Uttarakhand vehicles stuck in debris on Badrinath Highway cattle died due to debris Chamoli rain
चमोली ने बारिश से मची तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गदेरे के तेज बहाव और मलबे ने तीन गौशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे रघु लाल, बलवीर लाल और गरीब लाल के दो बैल व सात बकरियों की मलबे में दबकर मर गई।  इन ग्रामीणों के मकानों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Uttarakhand vehicles stuck in debris on Badrinath Highway cattle died due to debris Chamoli rain
बदरीनाथ हाईवे बाधित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गदेरा उफान पर आने के बाद ग्रामीणों ने जान बचाने के लिए पास के सरकारी अस्पताल में शरण ली। सुबह बारिश थमने पर लोग अपने घर लौटे तो देखा कि कृषि भूमि भी मलबे से बर्बाद हो चुकी है। मंडुवा, झंगोरा, गेहूं और मक्का की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, एक जुलाई को एलान संभव, दौड़ में तैर रहे ये नाम
 

विज्ञापन
Heavy rain in Uttarakhand vehicles stuck in debris on Badrinath Highway cattle died due to debris Chamoli rain
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मनोहर लाल और सज्जन लाल के घरों में मलबा घुसने से राशन और जरूरी सामान भी खराब हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग राहत देने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed