फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जाना बढ़ा सकता है आपकी परेशानी

Fri, 10 Mar 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 10 Mar 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in Gangotri-Yamunotri Highway
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में दो द‌िन से हो रही बर्फबारी ने चारों तरफ रास्ते जाम कर द‌िए हैं। ऐसे में अगर आप उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।  

 
heavy snowfall in Gangotri-Yamunotri Highway
- फोटो : amar ujala

जिले में दो दिन से हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे बर्फबारी के कारण आवागमन के लिए बाधित हैं। संबंधित विभाग हाईवे को खोलने के प्रयास में जुटा है। 

बृहस्पतिवार को गंगोत्री हाईवे सुक्खी से आगे यातायात के लिए बाधित रहा। दिनभर बीआरओ की मशीनरी बर्फ को हटाने में जुटी रही। देर शाम तक हाईवे यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका था। 

heavy snowfall in Gangotri-Yamunotri Highway
- फोटो : amar ujala

वहीं यमुनोत्री हाईवे हनुमानचट्टी से आगे बर्फबारी के चलते पूरी तरह बाधित है। इसके चलते यमुनाघाटी के दर्जनों गांवों का बड़कोट व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। 

यमुनोत्री क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश जारी है। ऊंची पहाड़ियों पर आज भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed