उत्तराखंड में राशन की सभी दुकानों पर अब प्लास्टिक मनी भी चलेगी। इसके लिए प्रदेश भर में राशन की जितनी दुकानें हैं, वहां प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) की व्यवस्था की जाएगी।
राशन की दुकानों पर होगा ये बड़ा बदलाव, पढ़ लीजिए जरा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसका फायदा यह होगा कि राशन खरीदने के बाद ग्राहक कैशलेस भुगतान कर सकेंगे और दुकानदारों को भी अधिक हिसाब-किताब नहीं रखना होगा। पैसा सीधे उनके अकाउंट में चला जाएगा।
केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को इस बारे में पहले ही निर्देश दे रखे हैं। केंद्र के निर्देश के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस पर अमल करने की योजना तैयार कर ली है। यह व्यवस्था प्रदेश की सभी 95 हजार राशन की दुकानों पर की जाएगी।
विभाग की ओर से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तीन तरह के मॉडल भी तैयार कर लिए गए हैं। पहला है स्टेट परचेज मॉडल। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को स्वाइप मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
दूसरा मॉडल है सिस्टम इंटिग्रेटेड मॉडल, इसके तहत स्वाइप मशीन किराये पर ली जाएगी और तीसरा है एफपीएस मॉडल। इसके तहत राशन विक्रेता खुद स्वाइप मशीन की व्यवस्था करेंगे।