अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो भी आप ये फायदे हासिल कर सकते हैं। वहीं सरकार के आकंड़े के मुताबिक देश में अब तक 112 करोड़ से ज्यादा लोगों को आधार दिया जा चुका है। केंद्र सरकार ने कहा है कि अपना आधार नंबर हासिल करने तक नागरिक पहचान के अन्य विकल्पों के जरिए लोग सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
बड़ी खबरः अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो भी मिलेंगे ये सरकारी फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आधार नहीं होने पर किसी को फायदे से वंचित नहीं किया जाएगा। जब तक किसी व्यक्ति को आधार नंबर नहीं मिल जाता, तब तक पहचान के विकल्पों के आधार पर लाभ जारी रहेगा।
मिड डे मील योजना और समेकित बाल विकास योजना के मामले में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों से कहा गया कि वे लाभार्थी बच्चों से आधार नंबर लें और यदि किसी बच्चे के पास आधार नंबर नहीं हो तो स्कूल या आईसीडीसी कर्मी को बच्चे को पंजीकरण सुविधाएं मुहैया करानी होंगी और जब तक आधार नंबर जारी नहीं कर दिया जाए, तब तक लाभ जारी रहेगा।
मिड-डे मील की सुविधा प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने के कुछ दिनों बाद केंद्र सरकार ने साफ किया कि आधार कार्ड न होने पर किसी को भी योजना की सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। कैबिनेट सचिवालय के एक बयान के मुताबिक, आधार कार्ड न होने पर किसी को भी सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा।
बयान में कहा गया कि जब तक हरेक व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बन जाता, पहचान के अन्य विकल्पों के आधार पर लाभ मिलना जारी रहेगा। आधार (पंजीकरण एवं अपडेट) अधिनियम 2016 के अधिनियम 12 के तहत लाभार्थियों को आधार पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराने के विभाग को निर्देश दिए गए हैं।