फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: यात्रा की तैयारियां शुरू...बर्फ हटाने के लिए हेमकुंड रवाना हुए सेना के जवान, 25 को खुलेंगे कपाट

Sun, 21 Apr 2024 11:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024 Covered With Soldier Leaves for removing Approx 10 feet snow
हेमकुंड रवाना हुए जवान - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा की तैयारियों में मुख्य कार्य यात्रा पथ से बर्फ को हटाने का रहता है। यह काम हर साल भारतीय सेना के जवान करते हैं। 



हेमकुंड में अभी भी करीब 10 फीट तक बर्फ जमी हुई है। ऐसे में बर्फ हटाने के लिए आज ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर ढिल्लों के निर्देश पर 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओसी कर्नेल सुनील यादव ने हर सेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने के लिए भेज दिया है।

Kedarnath Heli Service:  20 जून तक हेली सेवा फुल, सितंबर-अक्तूबर की बुकिंग शुरू...यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह

Hemkund Sahib Yatra 2024 Covered With Soldier Leaves for removing Approx 10 feet snow
हेमकुंड रवाना हुए जवान - फोटो : अमर उजाला

सुबह गुरुद्वारा गोविंद घाट में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अरदास कर इजाजत ली गई। इसके बाद पहली टुकड़ी व गुरुद्वारा के सेवादारों को गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने घांघरिया के लिए रवाना किया। 

Hemkund Sahib Yatra 2024 Covered With Soldier Leaves for removing Approx 10 feet snow
हेमकुंड रवाना हुए जवान - फोटो : अमर उजाला

यह जत्था कल घांघरिया से हेमकुंड साहिब बर्फ हटाने के लिए पहुंचेगा। 35 जवान व गुरुद्वारा के सेवादार यह जिमेदारी निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024 Covered With Soldier Leaves for removing Approx 10 feet snow
हेमकुंड साहिब में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों में हेमकुंड साहिब में हमेशा भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां जगह-जगह हिमखंड पसरे रहते हैं। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुडी के पास भारी भरकम ग्लेशियर आया हुआ है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024 Covered With Soldier Leaves for removing Approx 10 feet snow
हेमकुंड साहिब में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

यहां बर्फ को बीच से काटकर रास्ता बनाया जाना है। यहां का पवित्र सरोवर भी पूरी तरह बर्फ से जम गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed