फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट: स्पा में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, केबिन में ऐसे हाल में मिले तीन युवक और तीन युवतियां देखकर पुलिसकर्मी भी चौंके

Tue, 07 Jun 2022 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jun 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
High Profile Sex Racket Prostitution Inside Spa Center In Kotdwar Uttarakhand Police Three man and three young woman Arrested
कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने अनैतिक कार्य में संलिप्त तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों और स्पा सेंटर संचालिक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई है। पुलिस संचालिका की तलाश में जुट गई है। एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में जाने की खबर मिलते ही थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा।
High Profile Sex Racket Prostitution Inside Spa Center In Kotdwar Uttarakhand Police Three man and three young woman Arrested
कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा - फोटो : Kotdwar spa center raided
पुलिस कर्मियों को मसाज केबिन में तीन व्यक्ति और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां पर रखा हुआ सामान मसाज से संबंधित नहीं था। 
High Profile Sex Racket Prostitution Inside Spa Center In Kotdwar Uttarakhand Police Three man and three young woman Arrested
कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा - फोटो : अमर उजाला
मसाज के लिए रखी गई युवतियों के पास मसाज के प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
High Profile Sex Racket Prostitution Inside Spa Center In Kotdwar Uttarakhand Police Three man and three young woman Arrested
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पैसों का लालच देकर उनसे जबरन देह व्यापार का कार्य कराया जाता है। पुलिस ने पीड़ित युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया  है। 
विज्ञापन
High Profile Sex Racket Prostitution Inside Spa Center In Kotdwar Uttarakhand Police Three man and three young woman Arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि स्पा सेंटर के अंदर युवतियों के साथ आपत्ति जनक हालत में पाए जाने पर आरोपी शूरवीर सिंह निवासी भानियावाला देहरादून, अमित कुमार निवासी नया आठघर किचनल लाइन लैंसडौन और नवाजिस निवासी मुगलशाह नजीबाबाद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed