{"_id":"5d5031b48ebc3e6cb83260e3","slug":"historical-multan-jyot-festival-2019-celebrate-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आस्था का संगम: मुल्तान जोत यात्रा में दिखा 'लघु भारत' का नजारा, लोगों ने गंगा में खेली दूध की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था का संगम: मुल्तान जोत यात्रा में दिखा 'लघु भारत' का नजारा, लोगों ने गंगा में खेली दूध की होली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर से हरिद्वार पहुंचे मुल्तान समाज के लोगों ने मुल्तान जोत महोत्सव धूमधाम से मनाया। मुल्तान जोत यात्रा पर राष्ट्रवाद का रंग साफ नजर आया। हाथों में तिरंगे लिए यात्री भारत माता की जयघोष करते हुए चल रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का सभी ने समर्थन किया। यात्रा के आयोजक महेंद्र नागपाल ने बताया कि यात्रा में शामिल सभी लोगों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को राष्ट्रहित में बताया।
2 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा का दुग्धाभिषेक किया और दूध की होली खेली। शाम के समय मुल्तान जोत यात्रा निकालकर उसे गंगा में प्रभावित की और सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
3 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह को अखिल भारतीय मुल्तान युवा महासभा की ओर से आयोजित जोत महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग हरकी पैड़ी पर एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा को दूध चढ़ाया और इसके बाद दूध की होली खेली। युवा महासभा के के प्रधान पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल के नेतृत्व में लोगों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मां गंगा का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत
- फोटो : अमर उजाला
शाम को सात बजे मुख्य जोत यात्रा खड़खड़ी स्थित चावला भवन से प्रारंभ हुई यात्रा में शामिल कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। रास्ते भर जगह-जगह आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा। हरकी पौड़ी पहुंचकर सभी ने सुख समृद्धि की प्रतीक मानी जानेवाली जोत को मां गंगा में प्रवाहित किया।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, दिल्ली के डिप्टी मेयर योगेश वर्मा, लता सोढ़ी, सूरज वाधवा, आचार्य विजय दहिया, तिलकराज कटारिया, ओमप्रकाश, अशोक नागपाल, जेआर अरोड़ा, सुरेंद्र बजाज, सतपाल अरोड़ा, दीपक गांधी, गौरव अरोड़ा आदि मौजूद रहे। मुल्तान जोत यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सफाई का भी संदेश दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।