{"_id":"5e64a3cb8ebc3eeb5b773554","slug":"holi-2020-bhadra-timing-and-holika-dahan-shubh-muhurat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2020: इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, ये है होलिका पूजन और दहन का शुभ मुहूर्त...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2020: इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, ये है होलिका पूजन और दहन का शुभ मुहूर्त...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
Link Copied
फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली दस मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी। इससे पहले नौ मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार, इस बार काफी सालों बाद होलिका दहन भद्रा से मुक्त रहेगा।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि होलिका दहन शाम 6 बजकर 12 मिनट के बाद होगा। नौ मार्च को दोपहर 1.30 बजे तक भद्रा रहेगी। 1.30 बजे के बाद होली पूजन शुरू हो जाएगा। शाम 6.12 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। देर रात तक होलिका दहन का मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
होली सिर्फ रंगों का ही नहीं एकता, सद्भावना और प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। होलिका की अग्नि में गाय का गोबर, गाय का घी और अन्य हवन सामग्री का दहन करना शुभ होता है। होली के दौरान शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
4 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
होली बुराईयों का नाश करने वाला त्योहार है। उसकी भस्म उसी सौभाग्य का प्रतीक है। इसलिए उसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि होली की भस्म में देवताओं की कृपा होती है। इस भस्म को माथे पर लगाने से भाग्य अच्छा होता है और बुद्धि बढ़ती है। होलिका जलने के बाद वहां की राख को घर में लाकर कोनों में रखना चाहिए। इससे सकारात्मक माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
सालों पहले हिरण्यकश्यप नाम का एक अत्याचारी राजा था। उसने अपनी प्रजा को आदेश दिया कि ईश्वर की आराधना न करके उसकी पूजा की जाए। वहीं उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था। हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे को सबक सिखाने के लिए अग्नि में जलाकर भस्म करने की योजना बनाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।