अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शहर में खास तरीके से मनाया गया। शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली 40 छात्राओं को मेयर, नगर आयुक्त समेत विभिन्न विभागों में एक दिन का सांकेतिक कार्यभार सौंपा गया। मेयर, नगर आयुक्त आदि के साथ ही कर्मचारियों ने बालिकाओं को पूरा सम्मान देते हुए उनके आदेशों का पालन किया। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नजीर पेश करते हुए दिव्यांशी को न केवल अपने-अपने पद का सांकेतिक चार्ज दिया, बल्कि मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए एक दिन की सांकेतिक मेयर और नगर आयुक्त दिव्यांशी का मार्गदर्शन भी किया।
महिला दिवस 2020 : देहरादून में एक दिन के लिए अधिकारी बनी बेटियां, तस्वीरों में देखें
- एक दिन के लिए दिव्यांशी बनीं मेयर और नगर आयुक्त
- सांकेतिक कार्यभार किया ग्रहण, समस्याओं का किया समाधान
एक दिन की अफसरों ने जारी किए ये आदेश
- शहर के विभिन्न स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट बनाए जाएं। कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, सफाई कर्मचारियों को वर्दी दी जाए।
- महिला आश्रम लक्ष्मण चौक की सफाई कराई जाए।
- टीएस लैंड उम्मेदपुर में कब्जे को हटाएं।
- अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य में तेजी लाएं, जिससे काम का बोझ ज्यादा न बढे़।
आज की छात्राओं को ही कल ये सब कुर्सियां संभालनी है। महिला दिवस पर उन्हें एक दिन के लिए पद देकर सम्मान देने का प्रयास किया गया है। इससे न केवल वह प्रोत्साहित होंगी बल्कि समाज में महिलाओं का सम्मान भी बढ़ेगा।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर
इन 40 छात्राओं ने संभाला विभिन्न विभागों का चार्ज
छात्रा का नाम विभाग का चार्ज (सांकेतिक)
शगुन कटियार जिलाधिकारी
निकिता कनौजिया मुख्य विकास अधिकारी
रवीना रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय
मालती नौटियाल एसपी सिटी, दून अस्पताल के पास
आभा पिमोली एसपी ग्रामीण
रोमा अग्रवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी
अंकिता जगूड़ी ईई, जल संस्थान
स्वर्णिमा सजवाण ईई, विद्युत
उत्कर्षी रावत जिला पंचायतीराज अधिकारी
प्रियल ध्यानी जिला कार्यक्रम अधिकारी
मोहिनी रावत जिला उद्यान अधिकारी
(सभी छात्राएं एमकेपी पीजी कॉलेज)
पायल सिंह एडीएम, एफआर
दिविक्क्षा पाल सिटी मजिस्ट्रेट
वैशाली मैठाणी एसडीएम सदर
हिमानी राणा मुख्य चिकित्साधिकारी
अंजली पंवार मुख्य कोषाधिकारी
वृक्षा मुख्य कृषि अधिकारी
राधिका चौहान क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी
सपना चौहान तहसीलदार, सदर
आकृति बिष्ट खंड विकास अधिकारी
अनुष्का नेहरू युवा केंद्र
मैमून जैहरा वन स्टॉप सेंटर
(सभी छात्राएं डीएवी पीजी कॉलेज)
ये भी बनीं अधिकारी
हर्षिता प्रजापति सीओ कोतवाली
अमीषा नेगी एसपी ट्रैफिक
शगुफ्ता जिला पूर्ति अधिकारी
नमिता नौटियाल जिला प्रोबेशन अधिकारी, कचहरी परिसर
रेखा भट्ट साइबर क्राइम पुलिस थाना
मिष्ठी चौधरी राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181
दिपशी थापा महिला हेल्पलाइन कार्यालय 1090
आरती मंडल बाल विकास परियोजना अधिकारी
(सभी छात्राएं डीबीएस पीजी कॉलेज)
रिशा रियाल (दून विश्वविद्यालय) चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
वनीशा रावत (डीपीएस कॉलेज) सीओ डालनवाला
शीतल मेंगवाल (ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी) क्षेत्रतीय पर्यटन अधिकारी
सलोनी राणा (जीजीआईसी राजपुर) डालनवाला थाना
तनु काम्बोज (जीजीआईसी राजपुर) अपर जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक
स्वाति काम्बोज (जीजीआईसी राजपुर) अपर जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक
दिव्यांशी (सीजेएम) उप नगर आयुक्त, नगर निगम
ऋतिका बलूनी (डीआईएस) खंड शिक्षा अधिकारी, रायपुर ब्लॉक
शिवानी शर्मा (एसजीआरआर पब्लिक स्कूल) जिला समाज कल्याण अधिकारी
मान्या नेगी (विल फील्ड स्कूल) जिला विकास अधिकारी
जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की इस अभिनव पहल का उद्देश्य 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को न केवल प्रोत्साहित करना है। बल्कि छात्राओं को सरकारी ऑफिसों की कार्य पद्धति और वहां के वातावरण से परिचित कराने के साथ प्रशासन में उनकी सहभागिता तय करना भी है ।