फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CREDIT CARD का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं अलर्ट, नजरअंदाज किया तो फिर पछताएंगे

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Important alert for credit card users
credit card

आजकल वैसे तो अधिकांश लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप सतर्क नहीं हुए तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। हैकर्स क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के बैंक खातों पर आंखे गड़ाए बैठे हैं। शुक्रवार को साइबर ठगों द्वारा क्रेडिट कार्ड हैक कर ठगी का मामला सामने आया। 

Important alert for credit card users
Cyber Crime

हैकर्स ने एक पूर्व सैनिक के क्रेडिट कार्ड से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए। कार्डधारक का आरोप है कि बैंक को समय पर सूचित करने के बावजूद उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक नहीं किया गया। ठगों ने कार्ड से दो बार कैश निकालने के साथ ही शापिंग भी उनके कार्ड से की। जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम मैराब निवासी पूर्व सैनिक श्रीचंद गुनसोला ने बताया कि नवंबर 2017 में एसबीआई बौराड़ी शाखा में आई एक टीम ने उन्हें क्रेडिट कार्ड बनाने को कहा। 

Important alert for credit card users
Debit Card

जनवरी 2018 में उन्हें क्रेडिट कार्ड जारी हो गया। फिर कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर फोन आने शुरू हो गए कि कार्ड बंद कराना चाहते हैं, तो अपना एटीएम और क्रेडिट कार्ड नंबर बताओ। उनके नंबर बताते ही साइबर ठगों ने उनके खाते से 31 जनवरी को 34 हजार रुपये निकाल लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Important alert for credit card users
Debit Card

पूर्व सैनिक ने बताया कि ठगी का पता चलने पर उन्होंने 14 फरवरी को एटीएम और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के लिए बैंक शाखा को आवेदन दिया, लेकिन कार्ड ब्लॉक नहीं किया गया। उसके बाद ठगों ने आठ अगस्त को कार्ड से 43,244 रुपये निकालने के साथ ही सात सितंबर को 41,031 की शॉपिंग कर दी। इस तरह कार्ड से कुल 1,18275 रुपये की ठगी कर ली गई।
 

विज्ञापन
Important alert for credit card users
money

पूर्व सैनिक ने कहा कि वह पेंशन से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन बैंक की लापरवाही से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने डीएम को पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, बौराड़ी एसबीआई के शाखा प्रबंधक अमित वर्मा का इस संबंध में कहना है कि खाताधारक ने क्रेडिट कार्ड बंद करने का आवेदन दिया था। उसके बाद तुरंत ही संबंधित विभाग को मेल कर सूचित कर दिया गया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed