फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-नेपाल सीमा पर फिर विवाद, भारतीय अधिकारियों को देख नेपाली नागरिकों ने दिखाए तेवर

Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
India nepal Dispute: Nepali Citizens Crowd show anger after indian army officers reached Wire fencing area
- फोटो : फाइल फोटो

नेपाल सीमा पर विवादित भूमि पर नेपाल की ओर से किए गए अतिक्रमण स्थल के समीप नेपाल के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए भारतीय अधिकारियों के पहुंचते ही वहां  हंगामा खड़ा हो गया। वहां इकट्ठा हुए नेपाल के नागरिकों की भीड़ ने अधिकारियों को देखते ही उग्र तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 

India nepal Dispute: Nepali Citizens Crowd show anger after indian army officers reached Wire fencing area
- फोटो : फाइल फोटो

विवादित भूमि नेपाल का हिस्सा होने का दावा करते हुए नेपाली नागरिकों ने भारत के खिलाफ कड़ा गुस्सा भी जाहिर किया। उनका कहना था कि जिस भूमि पर तारबाड़ के लिए पिलर गाड़े गए हैं वह भूमि विवादित नहीं बल्कि नेपाल की है। 

India nepal Dispute: Nepali Citizens Crowd show anger after indian army officers reached Wire fencing area
- फोटो : फाइल फोटो

भारत की ओर से इस भूमि को विवादित बताकर नेपाल की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारत की तरफ से अधिकारियों और कुछ मीडिया कर्मियों के अलावा कोई नहीं था, लेकिन अधिकारियों के विवादित स्थल के समीप पहुंचते ही नेपाल के दर्जनों लोग वहां एकत्र होकर भारत का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि गाड़े गए पिलरों को किसी भी कीमत पर नहीं हटने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India nepal Dispute: Nepali Citizens Crowd show anger after indian army officers reached Wire fencing area
- फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि उत्तराखंड के टनकपुर से लगे नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव कस्बे में सीमा स्तंभ संख्या 811 गायब होने के कारण लंबे समय से सीमा विवाद बना हुआ है। विवादित नो मैंस लैंड में नेपाली नागरिकों की ओर से एकाएक पौधरोपण के बाद बुधवार को सीमेंट के पिलर गाड़कर तारबाड़ लगाना शुरू किया तो एसएसबी ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे रुकवाया था।

विज्ञापन
India nepal Dispute: Nepali Citizens Crowd show anger after indian army officers reached Wire fencing area
- फोटो : फाइल फोटो

वहीं, अतिक्रमण के मामले को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता की कवरेज से मीडिया को दूर रखा गया। वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर भारतीय प्रशासन ने उन्हें वार्ता की कवरेज करने से रोक दिया। अधिकारियों में वार्ता के दौरान जब नेपाल के नागरिक वहां आकर विरोध करने लगे तो मीडिया कर्मियों को भी वहां जाने की इजाजत दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed