{"_id":"5c0be31dbdec22416a47588e","slug":"indian-military-academy-pop-2018-officers-happy-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में शामिल होते ही रणबांकुरों ने ऐसे एक दूसरे संग बांटी खुशी, तस्वीरों में गर्व के पल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना में शामिल होते ही रणबांकुरों ने ऐसे एक दूसरे संग बांटी खुशी, तस्वीरों में गर्व के पल...
Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ima pop 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा...की धुन पर देश सेवा की शपथ लेने के साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी(आईएमए) से पासआउट होकर 347 युवा भारतीय सेना में अफसर बन गए।
2 of 5
ima pop 2018
उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु ने परेड की सलामी लेने के बाद कैडेट्स में जोश भरा। एकेडमी कैडेट एडजुडेंट अर्जुन ठाकुर को सोर्ड ऑफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया। शनिवार को आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 347 भारतीय और सात मित्र राष्ट्रों के 80 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर लिया।
3 of 5
ima pop 2018
143 रेगुलर और 126 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की परेड का नेतृत्व एकेडमी कैडेट एडजुडेंट अर्जुन ठाकुर ने किया। ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल और अनुशासन की झलक देखकर सभी दर्शकों ने तालियों के साथ कैडेट्स का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ima pop 2018
उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु ने परेड की सलामी ली। इसके बाद यंग ऑफिसर को शुभकामनाएं दी। परेड से कुल 427 कैडेट्स पासआउट हुए। उन्होंने कहा कि यहां से पासआउट होने के बाद आईएमए का गौरवशाली इतिहास भी उनके साथ जुड़ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ima pop 2018
उन्होंने आईएमए कमांडेंट ले.जन. एसके झा को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कैडेट्स को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें तकनीकी तौर पर और रणनीतिक तौर पर खुद को मजबूत बनाना होगा। परेड में सैंगरो कंपनी, मानिकशॉ बटालियन को चैंपियन का खिताब दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।