फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: धंस रहा नृसिंह मंदिर परिसर का एक हिस्सा...बढ़ रहीं आदिगुरु शंकराचार्य के गद्दीस्थल की दरारें

Fri, 20 Jan 2023 12:02 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking: cracks on throne of Adi Guru Shankaracharya are increasing
आदिगुरू शंकराचार्य के गद्दीस्थल व मठ की दरारें - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर स्थित आदिगुरू शंकराचार्य के गद्दीस्थल व मठ की दरारें बढ़ रही हैं। साथ ही नृसिंह मंदिर परिसर का एक हिस्सा धंस रहा है। लेकिन बीकेटीसी का कहना है कि सभी धार्मिक धरोहरें पूरी तरह से सुरिक्षत हैं। खतरे की कोई बात नहीं है। इस पूरे क्षेत्र का विशेषज्ञों से जल्द सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसके लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है।



Joshimath Sinking: यहां नृसिंह मंदिर में दर्शन बिना अधूरी रहती है बदरीनाथ धाम की यात्रा, पढ़ें रोचक बातें

शीतकाल में आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर परिसर स्थित आदिगुरू शंकराचार्य गद्दीथल में रहती है। यहां समिति द्वारा नियमित रूप से पूजा-पाठ व यज्ञ-हवन किया जाता है। लेकिन यह धार्मिक क्षेत्र भी भूधंसाव की चपेट में आ रहा है, जिससे यहां गद्दीस्थल की बाहरी व अंदर की दीवारों पर दरारें पड़ रही हैं।

Joshimath Is Sinking: cracks on throne of Adi Guru Shankaracharya are increasing
आदिगुरू शंकराचार्य के गद्दीस्थल व मठ की दरारें - फोटो : अमर उजाला

कई दरारों का आकार तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही नृसिंह मंदिर परिसर के एक हिस्से में भूधंसाव हो रहा है। इन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जोशीमठ के स्थलीय निरीक्षण के दौरान आदिगुरू शंकराचार्य गद्दीस्थल व नृसिंह मंदिर परिसर का जायजा लिया था।

Joshimath Is Sinking: cracks on throne of Adi Guru Shankaracharya are increasing
आदिगुरू शंकराचार्य के गद्दीस्थल व मठ की दरारें - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा था कि इन धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे। लेकिन अभी तक यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम होते नजर नहीं आ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि दरारें नई नहीं हैं। साथ ही समिति पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। किसी भी स्तर पर खतरे की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking: cracks on throne of Adi Guru Shankaracharya are increasing
जोशीमठ सिंह मंदिर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, नृसिंह मंदिर में मौजूद भगवान बदरीनाथ के खजाना को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाएगा। मंदिर व अन्य परिसंपत्तिया अभी तक पूरी तरह से सुरक्षित है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कहना है कि वह हालातों पर पूरी नजर रखे हुए हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दरारों से प्रभावित जोशीमठ में स्थिति काफी नाजुक है लेकिन नृसिंह मंदिर सुरक्षित है।

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking: cracks on throne of Adi Guru Shankaracharya are increasing
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला

इसलिए, भगवान बदरीनाथ का खजाना अन्यत्र शिफ्ट करने की अभी कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय हालातों की प्रत्येक दिन की जानकारी प्राप्त की जा रही है। अगर, जोशीमठ की स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर हुई तभी खजाना को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। खजाना को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने को लेकर समिति को पांडुकेश्वर से भी प्रस्ताव मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed