फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Is Sinking: जोशीमठ नगर के ऊपर पांच चक्कर लगाकर चला गया हेलीकॉप्टर, जिला प्रशासन को नहीं खबर

Mon, 27 Feb 2023 01:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Feb 2023 01:30 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Helicopter made five rounds over Joshimath city Uttarakhand news in hindi
हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला
नगर में भू-धंसाव के बाद राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियां भू-धंसाव की सर्वे में लगी हुई हैं। रविवार को एक हेलीकॉप्टर ने नगर के पांच चक्कर लगाए। हेलीकॉप्टर नगर के चारों और चक्कर लगाने के बाद चले गया। यह हेलीकॉप्टर कहां से आया था और आसमान से क्या हवाई सर्वे की गई, इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी कुछ पता नहीं है।


तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि पूर्व में यह जानकारी मिली थी कि 26 फरवरी को एक टीम की ओर से नगर का हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा। हो सकता है यह हेलीकॉप्टर उन्हीं का रहा होगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हेलीकॉप्टर कहां से आया और क्या सर्वेक्षण किया गया, इसकी जिला प्रशासन को जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, सुनील वार्ड में एक टीम की ओर से भू-धंसाव वाले क्षेत्रों का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जा रहा है। 
Joshimath Is Sinking Helicopter made five rounds over Joshimath city Uttarakhand news in hindi
जलधारा फूटी - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ भू-धंसाव से जूझ रहे जोशीमठ नगर में रविवार को सुबह अचानक नृसिंह मंदिर के पैदल मार्ग पर जलस्रोत फूट पड़ा। इससे इसके बाइपास मार्ग पर दरारें भी बढ़ गईं। लोगों में अफरातफरी फैल गई। सूचना पर प्रशासनिक अफसरों ने हालात का जायजा लिया और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। बाद में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप स्थित पानी के दो टैंकों की सप्लाई बंद की गई जिससे कुछ ही देर में पानी का रिसाव भी बंद हो गया।

Joshimath Is Sinking Helicopter made five rounds over Joshimath city Uttarakhand news in hindi
फूटी जलधारा - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुबह लगभग 10 बजे नृसिंह मंदिर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप अचानक पानी का स्रोत फूट पड़ा। जेपीकालोनी में इसी तरह के स्रोत के फूटने के बाद बढ़ी दरारों से दहशत झेल चुके लोगों में अफरातफरी मच गई। भीड़ जुटने लगी। सूचना पर तहसील अधिकारियों की टीम भी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Helicopter made five rounds over Joshimath city Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों ने रिसाव का निरीक्षण किया और जल संस्थान के कर्मियों को समीप ही स्थित पानी के टैंकों की सप्लाई बंद करने के लिए कहा। टैंकों की सप्लाई बंद करते ही रास्ते पर फूटे जलस्रोत से भी पानी कम होने लगा। दोपहर में करीब एक बजे पानी का रिसाव पूरी तरह से बंद हो गया।

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Helicopter made five rounds over Joshimath city Uttarakhand news in hindi
खेतों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

नृसिंह मंदिर मार्ग से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा का संचालन होना है। बीते समय में भू-धंसाव से नृसिंह मंदिर रोड को भी नुकसान पहुंचा है। यहां कई जगहों पर सड़क पर दरारें पड़ी हैं। मारवाड़ी होटल से नृसिंह मंदिर और पेट्रोल पंप तक कई जगहों पर सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed