फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: शहर में भू-धंसाव ने बदल दिया बदरीनाथ हाईवे का नक्शा, हर आधे किलोमीटर पर धंस रही सड़क

Wed, 25 Jan 2023 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jan 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Landslide changed map of Badrinath Highway road sinking every half kilometer
बदरीनाथ हाईवे में दरारें - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ नगर में हो रहे भू-धंसाव से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। स्थिति यह है कि नगर में हर आधे किमी पर हाईवे धंसा हुआ है। हालांकि बीआरओ दरारों को भरने में लगा है लेकिन कई जगह पर दरारों से हाईवे का नक्शा ही बदल गया है।



Joshimath Sinking: सीएम धामी ने कहा- 70 प्रतिशत जोशीमठ सुरक्षित है, प्रभावितों की मदद को आगे आने की अपील

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सामरिक दृष्टि के साथ बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। हाईवे जोशीमठ से मारवाड़ी पुल तक करीब छह किमी के क्षेत्र में हर आधे किमी में धंस रहा है। जोशीमठ में होटल माउंट व्यू के पास से हाईवे पर दरारें आई हुई हैं।

Joshimath Landslide changed map of Badrinath Highway road sinking every half kilometer
बदरीनाथ हाईवे पर भरी जा रही दरारें - फोटो : अमर उजाला

यहां से 200 मीटर आगे स्टेट बैंक के पास व लोनिवि गेस्ट हाउस के नीचे, यहां से आधा किमी आगे उत्तर रेलवे के पास व गढ़वाल स्काउट के पास, जीरो बैंड के पास, मारवाड़ी में जेपी कॉलोनी के समीप, बीआरओ कार्यालय के पास, वन विभाग की चौकी के पास और जेपी स्टोर के पास हाईवे का एक हिस्सा धंसा हुआ है।

Joshimath Landslide changed map of Badrinath Highway road sinking every half kilometer
बदरीनाथ हाईवे पर भरी जा रही दरारें - फोटो : अमर उजाला

वहीं बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे पर कार्य लगातार जारी है। जहां पर भी हाईवे धंस रहा है या दरारें आ रही हैं उनको ठीक किया जा रहा है। वहीं,  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी पुल के पास जेपी स्टोर के नीचे की दीवार पर गहरी दरारें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Landslide changed map of Badrinath Highway road sinking every half kilometer
जोशीमठ में दीवार पर दरारें - फोटो : अमर उजाला

यह दीवार गिरी तो यहां पर हाईवे बंद हो सकता है। यहां पर कुछ दिनों से दीवार पर दरार आने से उसका एक हिस्सा धंसने के कगार पर पहुंच गया है। बीआरओ ने भी यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे के इस हिस्से को कवर कर लिया है, ताकि वाहन दीवार के नीचे से न गुजरें। 

विज्ञापन
Joshimath Landslide changed map of Badrinath Highway road sinking every half kilometer
हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बदरीनाथ हाईवे के विकल्प के तौर पर सामारिक लिहाज से अति महत्वपूर्ण व चर्चित हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर काम आगे बढ़ेगा या नहीं ये एक हफ्ते में पता चल जाएगा। राज्य सरकार व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आईआईटी रुड़की को जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed