फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: मनोहर बाग वार्ड में पड़ीं 300 मीटर लंबी दरारें और बड़े-बड़े गड्ढे, फीता लेकर नापने पहुंचे प्रभावित

Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Landslide increased in Manohar Bagh Ward 300 meter long cracks and large pits
जोशीमठ के मनोहरबाग बार्ड में दरारें और गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण दरारें पड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर का मनोहरबाग वार्ड भू-धंसाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां खेतों और आम रास्तों पर करीब 300 मीटर लंबी दरारें आई हैं। जिन्हें देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं। 



Joshimath: मारवाड़ी वार्ड में दिनों दिन धंस रही जमीन...झुकने लगे बिजली के खंभे, झूलते तारों से बढ़ा खतरा

यहां पर प्रशासन ने जिन जगहों पर पॉलिथीन डाली हुई थी वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन रहे हैं। ये गड्ढे चार फीट से अधिक गहरे हैं। बुधवार को टीम दरारों और जगह-जगह पड़े गड्ढों की गहराई को नापने के लिए फीता लेकर पहुंची।
 

Chardham Yatra: जोशीमठ में बनेगा आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम, तैनात रहेगी BRO की टीम, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Joshimath Landslide increased in Manohar Bagh Ward 300 meter long cracks and large pits
जोशीमठ के मनोहरबाग बार्ड में दरारें - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित सूरज कपरवाण का कहना है कि यहां औली रोपवे के पहले टावर से कुछ दूरी पर खेतों से लेकर माउंट व्यू होटल तक दरार पड़ी है। जो दिन प्रतिदिन चौड़ी हो रही है। इन दरारों को प्रशासन की टीम ने मिट्टी से भरकर इनपर पॉलिथीन डाल दिया था, लेकिन अब यहां फिर से दरारें पड़ने लगी है।

Joshimath Landslide increased in Manohar Bagh Ward 300 meter long cracks and large pits
जोशीमठ के मनोहरबाग बार्ड में गड्ढे की गहराई नापते प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

रोपवे के टावर नंबर एक से माउंट व्यू होटल तक करीब 300 मीटर लंबी दरार है। यह दरार दो फरवरी को पड़ी थी, जो अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह भू-धंसाव क्षेत्र की सबसे बड़ी दरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Landslide increased in Manohar Bagh Ward 300 meter long cracks and large pits
जोशीमठ के मनोहरबाग बार्ड में गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए सीमा सड़क संगठन ने जोशीमठ से मारवाड़ी तक जगह-जगह भू-धंसाव से बदहाल पड़े बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। जिन जगहों पर गड्ढे पड़े थे, उन्हें भी भर दिया गया है। 

विज्ञापन
Joshimath Landslide increased in Manohar Bagh Ward 300 meter long cracks and large pits
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को बीआरओ के मजदूरों ने पेट्रोल पंप के ठीक नीचे वाले एरिया में हाईवे का समतलीकरण कार्य किया। बीआरओ कार्यालय के समीप हाईवे कारीब दो फीट तक धंस गया था, यहां पत्थर और मिट्टी का भरान किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed