{"_id":"63f5d03b90d40e24ff0ec75d","slug":"joshimath-landslide-land-is-sinking-day-by-day-in-marwari-ward-electricity-pillars-started-bending-2023-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: मारवाड़ी वार्ड में दिनों दिन धंस रही जमीन...झुकने लगे बिजली के खंभे, झूलते तारों से बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: मारवाड़ी वार्ड में दिनों दिन धंस रही जमीन...झुकने लगे बिजली के खंभे, झूलते तारों से बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड में झुके बिजली के खंभे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोशीमठ में भू-धंसाव से मनोहरबाग वार्ड के बाद अब मारवाड़ी वार्ड के चुनार मोहल्ले में भी खंभे झुकने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। यहां जमीन दिनों दिन धंस रही है। झुकते खंभों से बिजली की सप्लाई भी हो रही है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
चुनार क्षेत्र में कई जगहों पर भू-धंसाव अधिक हो रहा है। यहां कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं। अब यहां बिजली के पोल भी लटकने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खंभों के क्षतिग्रस्त होने का डर सता रहा है।
2 of 5
जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड में झुके बिजली के खंभे
- फोटो : अमर उजाला
आम रास्तों के ऊपर भी करंटयुक्त तार लटक रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जाने में डर लग रहा है। स्थानीय निवासी जगमोहन सिंह नेगी ने शीघ्र विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना का कहना है कि शीघ्र क्षेत्र में बिजली की लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। जरूरत के अनुसार मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
3 of 5
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, चारधाम यात्रा को देखते हुए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से जगह-जगह बदहाल पड़े बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को चाक-चौबंध करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा के दौरान जोशीमठ से हेलंग के बीच ही यात्रा वाहनों का सबसे अधिक जाम लगता है। यहां बीआरओ की ओर से चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां बीते वर्ष मई माह से हाईवे कटिंग का काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
हेलंग बाईपास
- फोटो : अमर उजाला
उस दौरान जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते जनवरी माह में यहां कार्य रुकवा लिया गया था। अब प्रशासन की ओर से बीआरओ को फिर से यहां कार्य करने की अनुमति दे दी गई है। मंगलवार से यहां मार्ग चौड़ीकरण कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।