फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: कभी भी लुढ़ककर बदरीनाथ जाने वाली सड़क पर गिर सकता है भारी भरकम बोल्डर, जमीन में आईं मोटी दरारें

Tue, 21 Feb 2023 02:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Landslide Cracks in ground under heavy boulder in upper area of Narasimha temple
जोशीमठ में बोल्डर के नीचे आई दरारें - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ के नृसिंह मंदिर मार्ग पर जोशीमठ महाविद्यालय के ठीक शीर्ष भाग में स्थित एक बोल्डर भू-धंसाव से अस्थिर हो गया है। बोल्डर के नीचे जमीन पर दरारें आ गई हैं। जिससे यह भारी भरकम बोल्डर कभी भी निचले क्षेत्र में लुढ़क सकता है, जिससे निचले क्षेत्र में बदरीनाथ धाम जाने वाली सड़क और महाविद्यालय के भवनों को नुकसान हो सकता है।

Joshimath: बदरीनाथ हाईवे पर बढ़ रहा भू-धंसाव...दरारों के बाद अब हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा, देखकर हैरत में आए लोग

लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। जोशीमठ के अधिकांश हिस्से में बोल्डर पसरे हुए हैं। ये बोल्डर यहां सदियों से जमे हुए हैं। अब भू-धंसाव होने पर इन बोल्डरों से भी लोगों को खतरा बना हुआ है।

Joshimath Landslide Cracks in ground under heavy boulder in upper area of Narasimha temple
जोशीमठ में बोल्डर के नीचे आई दरारें - फोटो : अमर उजाला

सिंहधार वार्ड में आबादी क्षेत्र के समीप स्थित बोल्डर के समीप खेतों में दरारें पड़ी हैं। जबकि यहां स्थित एक आवासीय मकान का किचन और बाथरूम भी भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। पूर्व सभासद ललिता देवी का कहना है कि नृसिंह मंदिर मार्ग के ऊपरी क्षेत्र में बोल्डर के नीचे जमीन में दरारें आ गई हैं। जिससे सड़क और महाविद्यालय को खतरा बना हुआ है।

Joshimath Landslide Cracks in ground under heavy boulder in upper area of Narasimha temple
जोशीमठ में बोल्डर के नीचे आई दरारें - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भू-धंसाव से सबसे अधिक प्रभावित सिंहधार वार्ड में अब भी मकान धंस रहे हैं। यहां कई मकानों की छत, आंगन और कमरे धंस गए हैं जबकि पूर्व में एक मंदिर भी भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया था। सिंहधार वार्ड के प्रभावित क्षेत्र में चार आवासीय भवन डेंजर जोन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Landslide Cracks in ground under heavy boulder in upper area of Narasimha temple
जोशीमठ के सिंहधार में भू धंसाव - फोटो : अमर उजाला

इन मकानों की छत और आंगन धंस गए हैं। बाथरूम और कीचन भी तिरछे हो गए हैं। आपदा प्रभावित हरीश लाल, बलमती देवी और कन्हैया लाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। हमारे मकान आंखों के सामने ही टूट रहे हैं।

विज्ञापन
Joshimath Landslide Cracks in ground under heavy boulder in upper area of Narasimha temple
जोशीमठ के सिंहधार में भू धंसाव - फोटो : अमर उजाला

कहा कि रात काे राहत शिविरों में रहने के बाद दिन में एक बार अपने घरों को देखने पहुंच रहे हैं। कई मकानों की छत टूट गई है तो कई के आंगन धंस गए हैं। सरकार की ओर से पुनर्वास के संबंध में कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed