{"_id":"63fcd1208fa3fcbb6a0a1fc7","slug":"joshimath-pothole-again-on-badrinath-highway-big-vehicles-stopped-on-narsingh-temple-road-due-to-sinking-2023-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: बदरीनाथ हाईवे पर फिर हुआ गड्ढा, सड़क धंसने से नृसिंह मंदिर मार्ग पर रोकी बड़े वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: बदरीनाथ हाईवे पर फिर हुआ गड्ढा, सड़क धंसने से नृसिंह मंदिर मार्ग पर रोकी बड़े वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर हुआ गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोशीमठ में नृसिंह मंदिर मार्ग पर सोमवार को भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही ही कराई जा रही है जबकि बड़े वाहनों को मुख्य बाजार से भेजा जा रहा है। यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक सुधारीकरण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर भी सोमवार को गड्ढा हो गया, जिसे बीआरओ ने तुरंत बंद करवा दिया।
रविवार को नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर अचानक पानी का रिसाव शुरू होने से नृसिंह मंदिर मोटर मार्ग पर करीब 20 मीटर हिस्सा धंस गया था। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने मार्ग का निरीक्षण कर यहां भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल रोकने और ट्रीटमेंट कार्य शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए थे।
2 of 5
नृसिंह मंदिर मार्ग पर रोकी बड़े वाहनों की आवाजाही
- फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि नृसिंह मंदिर मार्ग का सुधारीकरण कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। यहां पेट्रोल पंप और नृसिंह मंदिर के समीप सड़क पर हुए भू-धंसाव का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यहां सड़क का सुधारीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
3 of 5
जोशीमठ में खेतों में पड़ी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
भू धंसाव से प्रभावित जोशीमठ के मनोहर बाग वार्ड के खेतों में दरार बढ़ती जा रही हैं। नगर में भू धंसाव शुरू हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक न दरार आने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। हालांकि फिलहाल नई दरारें नहीं आ रही हैं, लेकिन पुरानी दरारें चौड़ी होती जा रही हैं। साथ ही खेतों के साथ बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोशीमठ में मकान में दरार
- फोटो : अमर उजाला
भू-धंसाव के अधिक प्रभावित मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पहले से दरारें आई हुई हैं। रविवार की बारिश से यहां दरारें काफी बढ़ गई हैं। साथ ही कई खेतों में हल्की नई दरारें भी नजर आ रही हैं जिससे नगर के लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं स्टेट बैंक के पास बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को अचानक गड्ढा हो गया। हालांकि बीआरओ के मजदूरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गड्ढे को भर दिया। स्थानीय निवासी प्रकाश बोठियाल का कहना है कि यहां पर दोपहर के समय अचानक गड्ढा हो गया था। साथ ही यहां हाईवे पर भी दरारें आ रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।