{"_id":"634d24c8205fc60967658b4d","slug":"kashipur-firing-case-script-of-the-swivel-scandal-was-written-with-the-ink-of-mistakes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashipur Case: गलतियों की स्याही से लिखी गई कुंडा कांड की इबारत, यूपी पुलिस के दामन में लगे सबसे ज्यादा 'दाग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur Case: गलतियों की स्याही से लिखी गई कुंडा कांड की इबारत, यूपी पुलिस के दामन में लगे सबसे ज्यादा 'दाग'
Mon, 17 Oct 2022 03:41 PM IST
शाहरुख खान
श्याम मिश्रा, अमर उजाला, काशीपुर
श्याम मिश्रा, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Oct 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
kashipur firing case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर के कुंडा कांड में सभी पात्रों की कहानी में कुछ न कुछ झोल है। गलतियों की स्याही से कुंडा कांड की इबारत लिखी गई और अब जवाब देने के लिए बहानों का सहारा लिया जा रहा है। यूपी पुलिस हो या उत्तराखंड पुलिस, गलतियां दोनों ही से हुई हैं। इस मामले में भुल्लर पक्ष के लोगों से भी गुरजीत को गोली लगने के बाद पुलिस पर हमला करने जैसी बड़ी गलती हुई। यूपी पुलिस इसे कानून हाथ में लेना और सरकारी कार्य में बाधा डालने का दोषी मान रही है। किसकी गलती है क्या सजा मिलेगी यह तो भविष्य बताएगा। मानवीय दृष्टिकोण से कुछ गलतियां भले ही हालातों की वजह से हुईं लेकिन कानून ऐसी गलती करने की इजाजत नहीं देता। कुंडा कांड अपनी तरह की अनोखी घटना है। ऐसी घटना आम तौर पर देखने को नहीं मिलती।
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा किस्सा शायद ही किसी ने सुना हो कि दूसरे प्रदेश की पुलिस ने भाजपा नेता और ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख के घर सादे कपड़ों में बिना सर्च वारंट दबिश दी और उप ब्लाक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो जाए। इसके बाद हमले में पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जमा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गौर करने वाली बात यह है कि घायल पुलिस कर्मी उत्तराखंड पुलिस को चकमा देकर फरार भी हो गए और यूपी के अस्पताल में भर्ती हो गए। बाद में मृतका के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम किया, जिन्हें समझाने में डीआईजी को अपना सारा कौशल लगाना पड़ा और उचित कार्रवाई का आश्वासन तक देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस के दस- बारह जवानों पर हत्या सहित जघन्य अपराधों का केस दर्ज हुआ। अब दोनों पक्ष एक दूसरे की गिरफ्तारी के लिए जोर आजमाइश में जुटे हैं। कम से कम काशीपुर के इतिहास में तो ऐसी कोई दूसरी घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
kashipur firing case
- फोटो : एएनआई
अन्य वजहों के साथ ही कुंडा कांड भी चूक और गलतियों का नतीजा है। न यूपी पुलिस सादे कपड़ों गुरताज के घर में घुसती और न यह घटना होती है। गलतियों की शुरूआत यूपी पुलिस ने की इसके बाद उत्तराखंड पुलिस के साथ ही गुरताज परिवार के आपा खोने से गलतियां होती चली गईं। गलतियों की काली स्याही से कुंडा कांड की खौफनाक, दर्दनाक इबारत लिख दी गई।