{"_id":"5ce9492bbdec220745635209","slug":"kedarnath-cave-online-booking-will-start-soon-after-pm-narendra-modi-done-meditations-there","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस गुफा में 17 घंटे ध्यानमग्न रहे थे पीएम मोदी, उसकी अब आप भी ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस गुफा में 17 घंटे ध्यानमग्न रहे थे पीएम मोदी, उसकी अब आप भी ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 May 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ध्यान गुफा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
केदारनाथ धाम में जिस रुद्रा गुफा में पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 घंटे साधना की थी आप भी अब घर बैठे उसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने केदारनाथ में ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया है।
Trending Videos
2 of 5
केदारनाथ में ध्यान गुफा
- फोटो : अमर उजाला
ध्यान गुफा में दिन और रात की अलग-अलग बुकिंग होगी और अलग-अलग शुल्क देना होगा। 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में ध्यान गुफा में रातभर ध्यान करने के बाद से यह गुफा देश-विदेश में चर्चा का केंद्र बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जीएमवीएन की वेबसाइट
- फोटो : अमर उजाला
देश की मीडिया के साथ बीबीसी ने भी ध्यान गुफा के बारे में लिखा है, जिससे लोग इसके बारे में नियमित जानकारी जुटा रहे हैं। इसे देखते हुए जीएमवीएन ने अब ध्यान गुफा की ऑनलाइन बुकिंग करने का निर्णय लिया है। जीएमवीएन अपनी साइट gmvnl.in/ पर गुफा के बारे में जानकारी अपलोड करने जा रहा है, जिससे यात्राकाल में अधिकाधिक बुकिंग मिल सके।
4 of 5
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी
- फोटो : फेसबुक
इसके लिए दिन और रात का अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया जाएगा। बुकिंग के दिन गुफा में निगम का एक कर्मचारी भी तैनात रहेगा। आगामी वर्षों में केदारनाथ में तीन और ध्यान गुफाओं का निर्माण होगा जिसके लिए जीएमवीएन अलग स्टाफ की तैनाती करेगा। जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
केदारनाथ ध्यान गुफा
- फोटो : बीबीसी
बताया गया कि प्रधानमंत्री के लिए गुफा में बिजली, हीटर और गीजर का इंतजाम किया गया था। इस गुफा में बैड, टॉयलेट, टेलीफोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। धाम में पांच गुफा तैयार होनी है। यह गुफा केवल ट्रायल के तौर पर तैयार की गई है। इस गुफा का एक दिन का किराया 990 रुपए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।