सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका; बरात में चहल, रिंकू ने मचाया धमाल, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 15 Mar 2026 11:08 AM IST
सार

Kuldeep Yadav Vanshika Wedding Photos : बीते तीन दिनों से मसूरी के होटल सवाय में क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की रस्में चल रही थीं। बीते दिन शादी संपन्न हुई।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Vanshika in Mussoorie Photos Chahal Rinku Priya Saroj Dhirendra Shastri Attend Photos Video
कुलदीप वंशिका की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शनिवार को वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह में परिवार के सदस्य, कई क्रिकेटर, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शाम पांच बजे होटल में उनकी बरात निकली और सात बजे के करीब जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हा बने कुलदीप की पहली तस्वीर आई सामने, खुद की शादी में जमकर नाचे; Video

Trending Videos
Kuldeep Yadav Vanshika in Mussoorie Photos Chahal Rinku Priya Saroj Dhirendra Shastri Attend Photos Video
कुलदीप वंशिका की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह आठ बजे से ही वेल्कम होटल द सवाय में शादी समारोह कार्यक्रम शुरू हो गए। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं शाम पांच बजे होटल प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuldeep Yadav Vanshika in Mussoorie Photos Chahal Rinku Priya Saroj Dhirendra Shastri Attend Photos Video
कुलदीप यादव की बरात - फोटो : अमर उजाला

6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पहले कार्यक्रम स्थल को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। शादी की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी कुलदीप यादव को बधाई संदेश भेजे। कुलदीप यादव और वंशिका को आशीर्वाद देने के लिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेद्र शास्त्री भी देर शाम मसूरी पहुंचे और सवाय होटल पहुंचकर शादी समारोह में शिरकत की।

Kuldeep Yadav Vanshika in Mussoorie Photos Chahal Rinku Priya Saroj Dhirendra Shastri Attend Photos Video
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटरों ने जमकर किया डांस
कुलदीप यादव की शादी समारोह में क्रिकेटर तिलक वर्मा, मुहम्मद कैफ, आरपी सिंह, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, युजवेन्द्र चहल, टी दिलीप भी पहुंचे। इस मौके पर क्रिकेटरों ने जमकर डांस किया और कुलदीप यादव तथा वंशिका को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Vanshika in Mussoorie Photos Chahal Rinku Priya Saroj Dhirendra Shastri Attend Photos Video
कुलदीप वंशिका की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धीरेंद्र शास्त्री बोले- ये दोनों मेरे परिचित हैं
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed