सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी को जीते रहने और जीतने का आशीर्वाद देने दूरदराज से पहुंची बुजुर्ग महिलाएं, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 old age women blessings pm narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए आसपास के जिलों से कई बुजुर्ग महिलाएं भी पहुंचीं। वे मोदी को देखकर उत्साहित दिखीं। हालांकि कुछ ने मोदी को करीब से नहीं देख पाने का मलाल होने की बात कही। उन्होंने दूर से ही पीएम मोदी को जीते रहने और जीतने का आशीर्वाद दिया।

Trending Videos
Lok sabha elections 2019 old age women blessings pm narendra Modi

शुक्रवार को परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से ही महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान उनमें पीएम मोदी को देखने का काफी उत्साह नजर आ रहा था। रैली में आगे बैठकर मोदी को देखने की महिलाओं ने पूरी कोशिश की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उनकी यह कोशिश नाकाम रही। तेज धूप और गर्मी भी उनके उत्साह को कम नहीं कर पाई। वह बार-बार मोदी के आने के बारे में पूछ रही थीं। करीब साढ़े तीन बजे जैसी ही पीएम मोदी के आने की घोषणा हुई तो उनके चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 old age women blessings pm narendra Modi
परेड ग्राउंड में मोदी के आने की खबर सुनकर मन बना लिया था कि इस बार सभी काम छोड़कर मोदी को देखने जाऊंगी। पहले तो बेटे ने अकेले भेजने से मना कर दिया, लेकिन समझाने पर वह मान गया। जिस पर मैं यहां मोदी को देखने आ पाई। - पार्वती रावत (70), बड़ोवाला 
 
Lok sabha elections 2019 old age women blessings pm narendra Modi

मोदी से मिलने की बहुत तमन्ना थी। उम्र भी बहुत हो गई है। सोचा अगली बार शायद यह मौका नहीं मिल पाए। इसलिए सुबह ही घर से चल पड़ी थी, लेकिन समय से नहीं पहुंच पाई। जिससे काफी पीछे बैठने की जगह मिल पाई। दूर से ही सही, मोदी को देखकर खुश हूं। - गंगोत्री देवी (80), हरिद्वार   

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 old age women blessings pm narendra Modi
मोदी देश का बेटा है। उसने सेना पर हुए हमले का आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें ऐसा ही नेता चाहिए जो देश की जनता की पीड़ा को समझे और निवारण करे। - प्रेमलता (65), विजय कॉलोनी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed