{"_id":"5c1b39ebbdec2256f4367d68","slug":"lover-boy-crying-whole-night-and-then-murdered-his-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार खोने के डर से रातभर फूट-फूट कर रोया कृष्णा...सुबह दर्दनाक तरीके से कर दिया प्रेम कहानी का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार खोने के डर से रातभर फूट-फूट कर रोया कृष्णा...सुबह दर्दनाक तरीके से कर दिया प्रेम कहानी का अंत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kashish/krishna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेमिका की हत्या कर मौत को गले लगाने से एक रात पहले कृष्णा मल्होत्रा ने खूब आंसू बहाए थे, क्योंकि कृष्णा को पहला प्यार खोने का डर सता रहा था। उसे समझाने की खूब कोशिश हुई, लेकिन कृष्णा कुछ सुनने को तैयार नहीं था। मंगलवार तीसरे पहर वह प्रेमिका को सामान्य अंदाज में लेकर फ्लैट पर पहुंचा था।
2 of 6
kashish/krishna
आखिर उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि कृष्णा को मेरी नहीं तो किसी की नहीं की तर्ज पर हत्या और खुदकुशी का कदम उठाना पड़ा। पुलिस मान रही है कि घटना पूरी तरह अप्रत्याशित है। घटना का असली सच तो कृष्णा मल्होत्रा और कशिश मान के साथ ही चला गया, लेकिन घटनास्थल और परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस ने जो थ्योरी तैयार की है, उसमें कशिश मान का पक्ष कम और कृष्णा मल्होत्रा के इश्क का जुनून ज्यादा हावी नजर आ रहा है।
3 of 6
kashish/krishna
उनकी प्रेम-कहानी दोनों परिवारों से छिपी नहीं थी। उनके बीच सब कुछ सामान्य था। दोनों एक दूसरे पर जान लुटाने को आतुर थे, मगर एक सप्ताह के घटनाक्रम ने उनके बीच के विश्वास की डोर को कमजोर बना दिया। पुलिस के मुताबिक कृष्णा अपने दिल की बात अपने जीजा परमवीर से करता था। शुरुआती दौर में जीजा ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kashish/krishna
बताया गया कि कशिश की कथित बेवफाई को लेकर सोमवार रात कृष्णा मल्होत्रा जी भरकर रोया था। राजपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के मुताबिक जीजा ने उसे समझाने की कोशिश की थी। यहां तक कह डाला था कि कशिश नहीं तो और सही, लेकिन कृष्णा रोता रहा... वह कशिश को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
5 of 6
kashish/krishna
देर रात जीजा ने उसे कसमें वायदे देकर शांत करा दिया था। फिर अगले दिन मंगलवार सुबह उठने के बाद कृष्णा ने अपना दर्द किसी से साझा नहीं किया। दोपहर को जीजा से मिलकर वह बिना बताए निकल गया। शाम चार बजे के करीब प्रेमिका को लेकर जीजा के फ्लैट पर आ गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।