आज उचित मंत्रों से पूजा करने वाले साधक भगवान शिव से इच्छानुसार फल प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य संदीप कोटनाला ने कहा कि राशि के अनुसार विधि विधान से पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन चारों पहर की पूजा का समय इस प्रकार रहेगा।
महाशिवरात्रि 2019: आज शिव पूजन के 4 शुभ मुहूर्त, ऐसे करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक तो मिलेगा दोगुना फल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम पहर की पूजा रविवार रात्रि 9:41 से 12:46 रात्रि तक। जबकि द्वितीय पहर की पूजा रात्रि 12:46 से सुबह 3:51 तक है। तृतीय पहर की पूजा सुबह 3:51 से लेकर सुबह 6:51 तक रहेगी। जबकि चतुर्थ पहर की पूजा सुबह सात बजे से सोमवार देर शाम तक रहेगी।
मेष राशि : इस राशि के लोग शिव की पूजा के बाद ओम नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें। साथ ही शहद, गुड़, गन्ने का रस, लाल पुष्प चढ़ाएं।
वृष राशि : कच्चे दूध में मिश्री मिलाकर भोले बाबा का पूजन करने से संतान का विकास होगा एवं मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
मिथुन राशि : महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा का घी, शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से लाभ मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी। साथ ही हरे फलों का रस, मूंग, बेलपत्र आदि चढ़ाएं।
कर्क राशि : शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए ओम हौं जूं स: मंत्र का जप करें और शिवलिंग पर कच्चा दूध, मक्खन, मूंग, बेलपत्र आदि चढ़ाएं।
सिंह राशि : गुलाब जल मिश्रित दूध से शिवजी का अभिषेक करने पर सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी एंव धन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही ज्योतिर्लिंग पर शहद, गुड़, शुद्ध घी, लाल पुष्प आदि चढ़ाएं।
कन्या राशि: ओम नमो भगवते रुद्राय मंत्र का जप करें। साथ ही शिवलिंग में हरे फलों का रस, बिल्वपत्र, मूंग, हरे व नीले पुष्प चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग दूध में बेल पत्र मिलाकर शिव का अभिषेक करने से दुख व कष्ट दूर होकर घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। साथ ही शहद, शुद्ध घी, गुड़, बेलपत्र, लाल पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करें।
धनु राशि: इस राशि वाले मंत्र जाप के अलावा शिवलिंग पर शुद्ध घी, शहद, मिश्री, बादाम, पीले पुष्प, पीले फल चढ़ाएं।