शुरू हुआ मार्गशीर्ष माह, इनकी पूजा करने से मिलेगा मनोवांछित फल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि शनिवार से मार्गशीर्ष (अगहन) मास शुरू हो जाएगा, जो 22 दिसंबर तक रहेगा। पुराणों के अनुसार विधि-विधान से अगहन मास में शंख की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस मास में साधारण शंख की पूजा भी पंचजन्य शंख की पूजा के समान फल देती है।
उन्होंने बताया कि सभी वैदिक कामों में शंख का विशेष स्थान है। शंख का जल सभी को पवित्र करने वाला माना गया है, इसी वजह से आरती के बाद श्रद्धालुओं पर शंख से जल छिड़का जाता है। साथ ही शंख को लक्ष्मी का भी प्रतीक माना जाता है। इसकी पूजा महालक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली होती है।