OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग
जंगल के 'राजा' बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के लिए विख्यात उत्तराखंड स्थित नंधौर सेंक्चुरी में अब वृक्षों का 'राजा' मिलने का वन विभाग ने दावा किया है। तस्वीरें...
OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग
हाल में गश्त के लिए गई वन विभाग की टीम को सेमल का यह वृक्ष दिखा है। इसके बाद डीएफओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वृक्ष की नापजोख की है। इस वृक्ष की गोलाई मापी गई तो यह करीब 54 फीट निकली।
OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग
तराई का जंगल बाघ, हाथी से लेकर वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। मानवीय गतिविधियां कम होने के कारण अभी तक इसके बड़े इलाके का प्राकृतिक स्वरूप बरकरार है। जो वन्यजीव दूसरे इलाकों से लुप्त हो चुके हैं, वह नंधौर सेंक्चुरी में मिल जाते हैं।
OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग
अब इसी जंगल में गोलाई में तराई का सबसे बड़ा वृक्ष मिलने का दावा वनाधिकारियों ने किया है। उप निदेशक प्रकाश आर्य ने बताया कि सेंक्चुरी की जौलासाल रेंज के घने जंगल में धर्म प्रकाश और त्रिलोक सिंह के निर्देशन में गई टीम को भिरगोठ में कंपार्टमेंट संख्या 25 में सेमल का महावृक्ष दिखाई दिया है।
OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग
टीम ने इस वृक्ष और उसकी जीपीएस लोकेशन को उच्चाधिकारियों को बताया। इसके बाद निदेशक और डीएफओ डा. चंद्रशेखर सनवाल के निर्देशन में टीम जंगल में पहुंची। इस पेड़ की गोलाई नापी गई जो कि करीब 54 फीट है जबकि लंबाई भी करीब 120 फीट है।