इन तीन निगमों के कर्मचारियों के लिए आने वाला साल खुशखबरी लेकर आया है। कर्मचारियों को सेवंथ पे कमिशन के हिसाब से तनख्वाह मिलेगी।
{"_id":"5a4334c64f1c1b0d788b5335","slug":"new-year-2018-employees-get-seventh-pay-commission-salary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नए साल में सेवंथ-पे कमिशन के हिसाब से मिलेगी सैलेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नए साल में सेवंथ-पे कमिशन के हिसाब से मिलेगी सैलेरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल) के कर्मचारियों को अब संशोधित पे-मैट्रिक्स का लाभ मिलेगा। इस मुद्दे को लेकर ऊर्जा सचिव के हुए समझौते के बाद संशोधित शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया गया है। ऊर्जा निगमों के कर्मियों को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान के मुताबिक संशोधित पे-मैट्रिक्स का लाभ मिलेगा।
money
ऊर्जा कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने संबंधी जीओ 25 सितंबर को जारी किया गया था। इस जीओ में ऊर्जा कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देते हुए उनके पे-मैट्रिक्स और एसीपी (एश्योर्ड करियर प्लान) में बदलाव कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
trivendra singh rawat
इसको लेकर ऊर्जा कर्मियों ने वर्क टू रूल (नियमानुसार कार्य) आंदोलन शुरू कर दिया था और पांच जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ऊर्जा निगमों की यूनियनों के पदाधिकारियों और ऊर्जा सचिव राधिका झा के बीच शुक्रवार को समझौता वार्ता हुई थी। वार्ता में पे-मैट्रिक्स में संशोधन करने पर सहमति बन गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद यूनियनों ने आंदोलन को स्थगित करते हुए हड़ताल वापस ले ली थी। वित्त विभाग की सहमति के बाद ऊर्जा सचिव राधिका झा की ओर से ऊर्जा निगमों के कर्मियों के लिए संशोधित पे-मैट्रिक्स का आदेश जारी कर दिया गया है। इस पे-मैट्रिक्स का लाभ एक जनवरी 2016 से 30 नवंबर 2017 के बीच ऊर्जा निगमों में ज्वाइन करने वाले नए कर्मियों को भी मिलेगा।